{"_id":"5fdcfe398ebc3e3e7e21fc5c","slug":"kisan-agitation-sdm-took-stock-of-basic-facilities-bahadurgarh-news-rtk5869768148","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन : एसडीएम ने लिया मूलभूत सुविधाओं का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन : एसडीएम ने लिया मूलभूत सुविधाओं का जायजा
विज्ञापन
धरनास्थल पर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेते एसडीएम हितेंद्र कुमार। संवाद
- फोटो : Bahadurgarh
आंदोलन कर रहे किसानों को प्रशासन की ओर से मुहैया करवाई जा रही मूलभूत सुविधाओं का शुक्रवार को एसडीएम हितेंद्र कुमार ने जायजा लिया और और विभागीय नोडल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसडीएम ने बताया कि नेशनल हाईवे-9 के बहादुरगढ़ बाईपास पर मौजूद किसानों को जिला प्रशासन द्वारा मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। प्रशासन का प्रयास है कि मानवता के नाते किसी भी किसान को कोई परेशानी न हो। प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सजग व सतर्क है। एसडीएम ने धरनास्थलों पर सफाई व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं, पेयजल आपूर्ति व हाईवे पर लाइटिंग, एलपीजी सिलेंडर आदि की आपूर्ति का जायजा लिया।
एसडीएम ने बताया कि जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नगर परिषद की ओर से विभिन्न स्थानों पर कूड़ेदान रखे गए हैं। मोबाइल शौचालय लगवाए गए हैं। 200 से ज्यादा सफाई कर्मी दिन-रात कार्य कर रहे हैं। कूड़ा उठाने के लिए 15 ट्रैक्टर-ट्रॉली, लोडर व जेसीबी मशीन, दो सैप्टिक टैंक, शौचालय की टंकियों में पानी भरने के लिए वाटर टैंकर व अन्य गाड़ियां और निगरानी के लिए कैमरे भी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिला रेडक्रॉस के माध्यम से हैंडवाश के लिए साबुन और कोरोना से बचाव के लिए मास्क भी वितरित करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसानों को चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। इसके लिए प्राइमरी मेडिकल केयर यूनिट स्थापित की गई है। दवाइयां निशुल्क दी जा रही हैं। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से किसानों के लिए शुद्ध पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। एसडीएम ने कहा कि सभी से सामाजिक सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपेक्षा की जा रह है।