फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Killed a young man and threw his body in the bushes.

Jhajjar-Bahadurgarh News: युवक की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका

Wed, 07 Aug 2024 06:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 07 Aug 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Killed a young man and threw his body in the bushes.
्र
विज्ञापन

झज्जर। कच्चा बाबरा मार्ग पर एक युवक की हत्या करके शव झाड़ियों में फेंक दिया गया। उसके सिर, माथे और गले पर चोट के निशान मिले हैं।मृतक की पहचान वार्ड 15 के रहणिया मोहल्ला निवासी 29 वर्षीय कृष्ण के रूप में हुई है। वह चार अगस्त से लापता था। एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शव गृह पहुंचाया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
मृतक शराब पीने का आदी था और चार अगस्त की शाम को घर से गया था। उसके बाद से उसका कोई अता-पता नहीं था। व्यक्ति की हत्या कर शव झाड़ियों में छिपाया गया था। मृतक के सिर, माथे और गले पर चोट के निशान मिले हैं। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

भट्ठी गेट निवासी तिलक ने पुलिस में शिकायत दी हैं कि वह जमींदारा का काम करता हैं। उनके खेत कच्चा बाबरा रोड रिसोर्ट से सिलानी सड़क पर है। वह सोमवार शाम को अपने घर से अपने खेत में जा रहा था। जब वह अपने ताऊ कृष्ण के खेत के पास स्थित सिलानी सड़क के पास पहुंचा तो उसने देखा कि उसके ताऊ के खेत की रेडीमेट दीवार के साथ झाड़ियों में एक युवक पड़ा है। उसने नजदीक जाकर देखा तो वह व्यक्ति मृत था, जिसके सिर, माथे तथा गले पर भी निशान थे। मृतक ने कमर में काली टी शर्ट व नीली लोवर पहनी हुई है। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। सुबह मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। बाद में मृतक के परिजन सिविल अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान की। मृतक की पहचान रहणिया मोहल्ला निवासी 29 वर्षीय कृष्ण के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था और शराब पीने का आदी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी रह रही दो साल से अलग
परिजनों ने बताया कि मृतक कृष्ण विवाहित था और उसकी पत्नी दो साल से विवाद के चलते अपने मायके में रह रही थी। मृतक के दो बच्चे भी हैं। परिजनों ने बताया कि चार अगस्त की शाम को कृष्ण घर से अकेला ही गया था। उसके बाद से उसका अता-पता नहीं था। शराब पीने का आदी होने के कारण वह कई बार लेट आता था। परिजनों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है।


वर्जन
कच्चा बाबरा रोड पर एक व्यक्ति का सुबह शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान रहणिया मोहल्ला निवासी कृष्ण के रूप में हुई है। मृतक के सिर, माथे व गले पर चोट के निशान हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
अजीत सांगवान, जांच अधिकारी, शहर थाना, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed