फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Keep a close watch on the activities: Deputy Commissioner of Police

गतिविधि पर रखें कड़ी नजर : पुलिस उपायुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Keep a close watch on the activities: Deputy Commissioner of Police
27jjrp04- पुलिस लाइन में ईआरवी की जांच करते पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा। स्रोत-पुलिस
झज्जर। पुलिस लाइन में सोमवार को पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा ने जनरल परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने परेड में शामिल जवानों की तैयारियों, अनुशासन और परेड की सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों व जवानों को शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मी अपने तैनाती क्षेत्र में प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी निगाह रखेंगे और सभी अपने एरिया के मौजिज व्यक्तियों के साथ सौहार्दपूर्ण तालमेल बनाकर रखेंगे।
विज्ञापन

आपराधिक गतिविधियों में लिप्त या अपराधियों से संबंध रखने वाले नवयुवकों व नशीले पदार्थों के अवैध धंधे में लिप्त व्यक्तियों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर बनाए रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डीसीपी मयंक मिश्रा ने इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ईआरवी) गाड़ियों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से इन वाहनों की कार्यप्रणाली, उपकरणों की स्थिति और उनकी तैनाती की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि ईआरवी गाड़ियां पुलिस विभाग की रीढ़ हैं जो आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इसलिए इन गाड़ियों की नियमित जांच, रखरखाव और चालक दल की सतर्कता बेहद आवश्यक है।

डीसीपी मयंक मिश्रा ने जवानों की कार्यशैली और फील्ड परफॉर्मेंस की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों को सदैव तत्पर रहना चाहिए।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed