{"_id":"6612de7336117b7bfa0aa600","slug":"kashish-malik-won-gold-medal-in-boxing-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1003-106663-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मुक्केबाजी में कशिश मलिक ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मुक्केबाजी में कशिश मलिक ने जीता स्वर्ण पदक
Sun, 07 Apr 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 07 Apr 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
बादली। रोहतक की सांई नेशनल बॉक्सिंग अकादमी में आयोजित महिला जूनियर वर्ग की आरईसी नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कशिश मलिक ने स्वर्ण पदक जीता है। प्रतियोगिता 30 मार्च से 6 अप्रैल तक हुई। जिसमें कशिश मलिक ने आरईसी नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के 48 से 50 किलो भार वर्ग में भागीदारी की और अपने पहले मुकाबले में दिल्ली की मुक्केबाज को 5-0 से हराया। माजरी गांव निवासी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि कशिश ने दूसरे मुकाबले में झारखंड की मुक्केबाज को 5-0 से हराया जबकि तीसरे मुकाबले में तमिलनाडु की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। कशिश मलिक का फाइनल मुकाबला उत्तराखंड की मुक्केबाज के साथ हुआ जिसमें कशिश मलिक ने शुरू से ही बढ़त बनाई मुकाबला 5-0 से अनने पक्ष करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया। कशिश मलिक के प्रशिक्षक मनोज, भीम सिंह ठाकरान, प्रशिक्षक चंकी और सुनील मलिक आदि खिलाड़ियों ने जीत की बधाई दी।
विज्ञापन