फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Kashish and Sanjana stand first in PPT competition

Jhajjar-Bahadurgarh News: पीपीटी प्रतियोगिता में कशिश और संजना प्रथम

Thu, 29 Aug 2024 06:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 29 Aug 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
Kashish and Sanjana stand first in PPT competition
न
विज्ञापन

बहादुरगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य अलका गुलाटी के निर्देशन में एंटी ड्रग सेल द्वारा पीपीटी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका विषय ड्रग अवेयरनेस था। इसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

प्रतियोगिता में कशिश बीकॉम फर्स्ट ने प्रथम तथा संजना बीएससी फाइनल ईयर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों में प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाली छात्रों को शुभकामनाएं दी गई। निर्णायक मंडल में एसोसिएट प्रोफेसर संगीता, डॉ. आशिमा तथा डॉ सीमा असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल थे।महाविद्यालय में संस्कृत सप्ताह कार्यक्रम के तहत व्याख्यान का आयोजन हुआ। द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय गुरुग्राम से एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मीनाक्षी पांडेय ने व्याख्यान दिया। उन्होंने संस्कृत के विभिन्न पहलुओं पर गहन विचार साझा किए। डॉ. मीनाक्षी ने संस्कृत के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक महत्व पर विस्तार से चर्चा की। प्राचार्या अल्का गुलाटी ने संस्कृत भाषा की महत्वता को अपने शब्दों के माध्यम से समझाया कि हमारे जीवन में संस्कृत एवं संस्कार दोनों का कितना गहन संबंध हैं। डॉ. सीमा संस्कृत विभाग ने आभार ज्ञापन करते हुए संस्कृत भाषा के प्रति अपने उत्साह को सांझा किया। छात्राओं ने भी प्रश्न पूछते हुए अपनी रोचकता दिखाई और उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed