फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Kanpur Train accident : Leftinent Sandeep death, village Silani, Jhajjar

कानपुर रेल हादसे के शिकार लेफ्टिनेंट संदीप की पैतृक गांव में अंतिम विदाई

Wed, 23 Nov 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Wed, 23 Nov 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Train accident : Leftinent Sandeep death, village Silani, Jhajjar
ट्रेन हादसा - फोटो : bureau

कानपुर रेल हादसे का शिकार हुए लेफ्टिनेंट संदीप चाहर का मंगलवार को उनके पैतृक गांव सिलानी में सैनिक सम्मान के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। सेना के युवा लेफ्टिनेंट संदीप को गांव सिलानी में नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई।

विज्ञापन


कानपुर में हुए ट्रेन हादसे में संदीप की जान चली गई थी। पूरे देश को झकझोर देने वाले कानपुर के भीषण ट्रेन हादसे में झज्जर के रहने वाले भारतीय सेना के युवा लेफ्टिनेंट संदीप की भी जान चली गई। मंगलवार को उनके पैतृक गांव सिलानी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


संदीप करीब दो साल पहले भारतीय सेना में चयनित हुए थे और 12 मद्रास रेजीमेंट में तैनात थे। वे मध्यप्रदेश के मऊ में कमांडो की अपनी ट्रेनिंग पूरी कर लखनऊ में मेडिकल के लिए जा रहे थे कि रास्ते में इस हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले साल 18 फरवरी को संदीप की शादी होनी थी। इसके लिए पूरा परिवार तैयारियों में जुटा था। इंतजार था तो बस संदीप की ट्रेनिंग पूरी होने का, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। लेफ्टिनेंट संदीप घर लौटा, लेकिन तिरंगे में लिपटा हुआ। इसका पता चलते ही पूरे गांव में गम का माहौल बना हुआ है।

साफ मन के थे संदीप : कैप्टन धामा
संदीप को अंतिम विदाई पूरे सैनिक सम्मान के साथ दी गई। अंतिम सलामी के साथ कैप्टन राहुल धामा ने उन्हें सम्मान के साथ विदा किया। कैप्टन राहुल धामा ने बताया कि संदीप साफ मन के अफसर थे। उन्होंने बताया कि कोर्स पूरा होने के बाद वे अपने घर एक दिन के अवकाश पर आ रहे थे तो रास्ते में हुए कानपुर रेल हादसे का शिकार हो गए।

लेफ्टिनेंट संदीप खेल में भी रुचि रखते हैं। उन्होंने बताया कि संदीप बास्केटबाल खेलते थे, इसके अलावा वे कभी-कभी बॉक्सिंग भी खेलते थे। उन्होंने कहा कि मैं भगवान से दुआ करता हूं कि उनके परिवार को इस दुख को सहने का हौसला दे।


तीन पीढ़ियां हैं फौज में
संदीप के दादा कैप्टन जगदीश सिंह ने बताया कि उनका परिवार तीन पीढ़ियों से वे सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करते आए हैं। संदीप के पिता भी सेना में अपनी सेवा दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि संदीप के बाद अब उसका भाई प्रदीप भी सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी में जुटा हुआ है। उन्होंने मांग की है कि संदीप को सरकार तरफ से शहीद का दर्जा दिया जाए और साथ ही उसके छोटे भाई को उसी पद पर देश सेवा के लिए अवसर दिया जाए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed