{"_id":"6966b3a69e4e0b4d800ee301","slug":"kanishk-scored-an-unbeaten-45-runs-in-the-warm-up-match-against-england-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-130560-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कनिष्क ने इंग्लैंड के खिलाफ वाॅर्म अप मैच में बनाए नाबाद 45 रन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कनिष्क ने इंग्लैंड के खिलाफ वाॅर्म अप मैच में बनाए नाबाद 45 रन
विज्ञापन
13jjrp22- झज्जर। अपनी माता के साथ कनिष्क चौहान। स्रोत- परिवार
झज्जर। गांव कुलाना निवासी कनिष्क चौहान का अंडर-19 विश्व कप के वाॅर्म अप मैच में शानदार प्रदर्शन रहा। इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए वॉर्म अप मैच में नाबाद 45 रन बनाए। जिंबाब्वे और नामीबिया में 15 जनवरी से छह फरवरी तक अंडर-19 विश्व कप के मैचों का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान भारत लीग चरण में अपना पहला मैच 15 जनवरी को यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका, दूसरा मैच 17 जनवरी को बांग्लादेश और तीसरा मैच 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के साथ खेलेगा। इसके बाद सुपर सिक्स, सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाएंगे।
वहीं, इससे पहले सभी टीमों के दो-दो वार्म मैचों का आयोजन किया गया। इस दौरान कनिष्क चौहान का इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच शानदार प्रदर्शन रहा। बल्लेबाजी में 36 गेंदों में छह चौकों की मदद से 45 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में पांच ओवरों में 24 रन दिए लेकिन कोई विकेट हासिल नहीं हुआ।
विज्ञापन
इससे पहले स्काॅटलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में कनिष्क कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। इस दौरान कनिष्क चौहान बल्लेबाजी में तीन रनों पर आउट हो गए। गेंदबाजी में दो ओवर किए लेकिन कोई विकेट नहीं मिला।
कनिष्क की माता सरिता चौहान ने बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए अंडर-19 के विश्व कप के वाॅर्म अप मैच में कनिष्क ने अच्छी बल्लेबाजी की है। इसी के साथ वह 15 जनवरी से शुरू होने वाले अंडर-19 विश्व कप में भी शानदार प्रदर्शन करेगा।
अब तक खेली गई सीरीज में भारतीय टीम व कनिष्क ने अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं, अब भारतीय टीम विश्व कप जीतकर वापस लौटेगी।