{"_id":"69695c08c4bb3714500504f9","slug":"kanishk-scored-10-runs-in-the-under-19-world-cup-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-130642-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अंडर-19 विश्व कप में कनिष्क ने बनाए 10 रन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अंडर-19 विश्व कप में कनिष्क ने बनाए 10 रन
विज्ञापन
15jjrp20- झज्जर। मैच में विकेट लेने के बाद कनिष्क चौहान साथी खिलाड़ी को बधाई देते हुए। स्रोत-
झज्जर। भारत और यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका की टीम के बीच खेले गए अंडर-19 विश्व कप के मैच में जिले के गांव कुलाना निवासी कनिष्क चौहान का शानदार प्रदर्शन रहा। कनिष्क ने मैच में 10 रन बनाए और एक कैच लिया। पूरी टीम ने कनिष्क को शाबाशी दी।
जिम्बाब्वे के बुलावायो स्थित क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में क्रिकेट मैच खेला गया। भारत की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका की टीम 35.2 ओवरों में 107 रनों पर ऑल आउट हो गई।
इस दौरान गेंदबाजी में कनिष्क चौहान आठ ओवरों में 25 रन दिए और एक ओवर मेडन किया लेकिन कोई विकेट हासिल नहीं हुआ। वहीं, कनिष्क चौहान ने क्षेत्ररक्षण में सभी को प्रभावित कर दिया।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की टीम ने 17.2 ओवरों में चार विकेट पर 99 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। इस दौरान बल्लेबाजी में कनिष्क ने 14 गेंदों में 10 रन बनाए। भारत का अगला मैच 17 जनवरी को बांग्लादेश की टीम के साथ होगा।
कनिष्क चौहान की माता सरिता ने बताया कि भारत ने विश्व कप जीतने के लिए कदम रख दिया है। मैच में कनिष्क के साथ पूरी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। अब आगामी होने वाले मैचों में भी कनिष्क चौहान के साथ पूरी टीम शानदार प्रदर्शन करेगी।