फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Kalash Yatra was taken out on the inauguration of Shrimad Bhagwat Katha.

Jhajjar-Bahadurgarh News: श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर निकाली कलश यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra was taken out on the inauguration of Shrimad Bhagwat Katha.
फोटो-70: बहादुरगढ़ में निकाली गई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। स्रोत संगठन
बहादुरगढ़। परोपकारी सभा श्री सनातन धर्म महावीर मंदिर के तत्वावधान में 16 से 22 फरवरी तक श्रीमद्भागवत कथा होगी। सोमवार सुबह शहर में कलश यात्रा निकाली गई जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

यात्रा श्री शिव हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई और यात्रा गांधी चौक, सुभाष चौक और मुख्य बाजार मार्ग से होती हुई महावीर मंदिर में संपन्न हुई। रास्ते भर श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भगवान के जयकारे लगाते चले जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

कलश यात्रा में विशेष रूप से महिलाओं की भारी भागीदारी देखने को मिली। सिर पर कलश धारण किए महिलाओं ने शहर में धार्मिक आस्था का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया। कथा व्यास अतुल कृष्ण शास्त्री (श्रीधाम वृंदावन) ने कहा कि भागवत श्रवण से समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed