{"_id":"673e361c9503440e8f009fc4","slug":"johari-2-pond-of-silana-village-will-be-renovated-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-115691-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सिलाना गांव के जोहाड़ी-2 तालाब का होगा जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सिलाना गांव के जोहाड़ी-2 तालाब का होगा जीर्णोद्धार
Thu, 21 Nov 2024 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। सिलाना गांव के जोहाड़ी-2 तालाब का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके लिए सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग काम करेगा। इस पर 101.38 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की तरफ से इसके जीर्णोद्धार के लिए ऑनलाइन टेंडर जारी कर दिया है।
इस दौरान तालाब की खोदाई का काम कराया जाएगा। फिर लेवल बराबर कर भरत का काम किया जाएगा और तालाब में साफ पानी डाला जाएगा। तालाब के आसपास पगडंडी बनाकर पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा तालाब के पास बैंच लगाए जाएंगे ताकि लोग यहां आकर आराम से बैठ सके। अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब का जीर्णोद्धार करने का काम किया जा रहा है। इसी के तहत सिलाना गांव के जोहाड़ी-2 तालाब का भी जीर्णोद्धार का काम किया जाएगा। इसके लिए सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की तरफ से काम अपने हाथ में लिया है। इसका एस्टीमेट तैयार किया गया था, जो अप्रूव हो चुका है। इस पर कुल एक करोड़ एक लाख 38 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
सोलर लाइट भी लगाई जांएगी
तालाब के चारों तरफ सोलर लाइट लगाने का काम भी किया जाएगा ताकि अंधेरा होने पर तालाब के आसपास उजाला रहे। शाम के समय भी लोग यहां आराम से बैठकर समय व्यतीत कर सके।
विज्ञापन
कई गांवों के एस्टीमेट किए गए तैयार
जिले के कई गांवों में अमृत योजना के तहत तालाबों का काम कराया जाएगा। इसके लिए एस्टीमेट तैयार किए जा रहे हैं। कुछ गांवों के तालाबों के एस्टीमेट तैयार भी किए जा चुके हैं।
वर्जन
सिलाना गांव के तालाब का जीर्णोद्धार का काम किया जाएगा। इसके लिए टेंडर लगाया गया है। एक साल में यह काम पूरा करवाया जाएगा।
- अरुण कुमार, एक्सईएन, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग