फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar's Police Public School shines in DAV State Games

Jhajjar-Bahadurgarh News: डीएवी स्टेट गेम्स में छाया झज्जर का पुलिस पब्लिक स्कूल

Wed, 24 Sep 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 24 Sep 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar's Police Public School shines in DAV State Games
23jjrp02- प्रतियोगिता के विजेता डीएवी पुलिस प​ब्लिक स्कूल के ​खिलाड़ी। स्रोत-स्कूल
झज्जर। रोहतक स्थित डीएवी स्कूल में गत दिवस आयोजित डीएवी स्टेट गेम्स में झज्जर के डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने जीत का परचम लहराया है। खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में रजत एवं स्वर्ण पदक हासिल कर स्कूल का नाम प्रदेशभर में रोशन किया है।
विज्ञापन


प्रिंसिपल पंकज वालिया ने बताया कि विभिन्न आयु वर्गों में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विजय हासिल की। वालिया ने बताया कि भारोत्तोलन के अंडर-19 बालक वर्ग में तनुज (81 किलोग्राम) ने स्वर्ण पदक, कुश्ती अंडर-14 बालिकाओं में पलक (36 किलोग्राम) ने स्वर्ण पदक, प्रिया (46 किलोग्राम) ने स्वर्ण पदक, अंडर-14 बालक वर्ग में अंकित (38 किलोग्राम) ने भी स्वर्ण पदक, हर्ष (75 किलोग्राम) ने स्वर्ण पदक तथा दुर्गेश (35 किलोग्राम) ने रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन


वही, अंडर-17 बालिकाएं वर्ग में जानवी (73 किलोग्राम) ने स्वर्ण पदक, अंडर-17 बालक वर्ग में दीपांशु (45 किलोग्राम) ने स्वर्ण पदक, अंडर-19 बालक वर्ग में ऋतिक (57 किलोग्राम) ने रजत पदक, प्रतीक (74 किलोग्राम) ने भी रजत पदक हासिल किया। डीएवी स्कूल के ही कक्षा 12 के छात्र अभिनव ने सोनीपत में आयोजित राज्यस्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर गौरव प्राप्त किया। भार वर्ग 75–81 किलोग्राम आयु वर्ग में अंडर-19 में अभिनव के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा उन्हें नकद पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed