फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar's important contribution in the victory of the Congress candidate, gave him a lead of 167617 votes

Jhajjar-Bahadurgarh News: कांग्रेस प्रत्याशी की जीत में झज्जर का अहम योगदान, 167617 वोटाें की दिलाई बढ़त

Wed, 05 Jun 2024 04:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 05 Jun 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar's important contribution in the victory of the Congress candidate, gave him a lead of 167617 votes
झज्जर। वैसे तो झज्जर जिला कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। इस बार भी जिले की जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी का साथ दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी को जितने कुल वोटों से रोहतक लोकसभा क्षेत्र से जीत हासिल हुई है, उसमें से जीत के लिए लगभग 48 प्रतिशत वोटों की लीड झज्जर की चारों विधानसभा सीटों से कांग्रेस प्रत्याशी को मिली है। जिले की चारों विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी को एक लाख 67 हजार 617 लीड हासिल हुई जबकि पूरे लोकसभा क्षेत्र की बात करें तो कांग्रेस प्रत्याशी तीन लाख 42 हजार 843 वोट से विजयी हुए हैं। सबसे ज्यादा वोटों से लीड का मार्जन बेरी विधानसभा क्षेत्र से मिला है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी को कुल 86755 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद्र शर्मा को 31111 मत हासिल हुए। ऐसे में बेरी से कांग्रेस प्रत्याशी को 55644 से लीड मिली। उसके बाद बादली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी को 46947 और झज्जर विधानसभा से 43385 वोटों की लीड मिली। यही नहीं पिछले दो लोकसभा चुनाव बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के मुकाबले कांग्रेस प्रत्याशी को लीड नहीं मिल रही थी, लेकिन इस बार के लोकसभा चुनाव में बहादुरगढ़ की जनता ने भी कांग्रेस प्रत्याशी को दिल खोलकर वोट दिए। इस बार कांग्रेस प्रत्याशी को बहादुरगढ़ विस से 80655 वोट मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी को 59014 वोट मिले हैं। इस बार बहादुरगढ़ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी को 21641 वोटों की लीड भी मिली। 2014 की बात करें तो यहां से भाजपा 46311 और कांग्रेस प्रत्याशी को 42783 वोट मिले थे। 2019 में बहादुरगढ़ से भाजपा प्रत्याशी को 65519 और कांग्रेस प्रत्याशी को 59889 वोट हासिल हुए थे। दोनों ही बार भाजपा प्रत्याशी को लीड मिली थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


झज्जर व बादली से लीड कई गुणा बढ़ी तो बेरी से हुई दोगुणा
पिछले लोकसभा चुनाव 2019 के मुकाबले इस बार झज्जर व बादली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी की लीड कई गुणा बढ़ी है। झज्जर विधानसभा की बात करें तो 2019 में कांग्रेस प्रत्याशी को यहां से मात्र 4629 मतों से लीड मिली थी, लेकिन इस बार यह लीड आठ गुणा बढ़कर 43385 हो गई। इसी प्रकार से बादली विधानसभा से 2019 में 11554 मतों से लीड मिली थी, लेकिन यह बार यह लीड चार गुणा बढ़कर 46947 हुई है। इसी प्रकार बेरी विधानसभा से 2019 में जिले में सबसे ज्यादा 25993 की लीड मिली थी, जो इस बार दोगुणा होकर 55644 तक पहुंच गई।
विज्ञापन



किस विधानसभा से कितनी मिली लीड
विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी वोट मिले भाजपा प्रत्याशी वोट मिले लीड का अंतर
झज्जर दीपेंद्र हुड्डा 82682 डॉ. अरविंद्र शर्मा 39297 43385
बेरी दीपेंद्र हुड्डा 86755 डॉ. अरविंद्र शर्मा 31111 55644
बादली दीपेंद्र हुड्डा 83979 डॉ. अरविंद्र शर्मा 37032 46947
बहादुरगढ़ दीपेंद्र हुड्डा 80655 डॉ. अरविंद्र शर्मा 59014 21641


पिछले तीन लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को मिले मत
विधानसभा 2014 2019 2024
बहादुरगढ़ 42783 59889 80655
बादली 49637 61928 83979
झज्जर 51740 57395 82682
बेरी 55444 68991 86755
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed