फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar Weather, Fog prevails in morning, Drivers face trouble, possibility of rain these days

Jhajjar Weather: सुबह छाया रहा कोहरा; वाहन चालकों को हुई परेशानी, इन दिनों में बारिश की संभावना

Mon, 29 Jan 2024 01:29 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 29 Jan 2024 01:29 PM IST
सार

हरियाणा लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दो दिन से फिर से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से सम्पूर्ण इलाके पर सघन बादलवाही देखने को मिली है। मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि एक फरवरी से छिटपुट बारिश होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Jhajjar Weather, Fog prevails in morning, Drivers face trouble, possibility of rain these days
झज्जर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झज्जर में ठंड से दो दिन की राहत के बाद सोमवार को फिर से कोहरे और ठंड ने लोगों को परेशान किया। कोहरे के कारण दृश्यता 15 से 20 मीटर तक ही रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। जिले में बार-बार मौसम में जबरदस्त बदलाव और तापमान परिवर्तन देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि पिछले 35 दिनों से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ हाड़ कंपा देने वाली ठंड अपने प्रचण्ड तेवर दिखा रही है। आमजन को कोहरे, शीत दिवस, शीतलहर से लगातार रूबरू होना पड़ रहा था। पिछले दो महीने से कमजोर मौसम प्रणाली की वजह से बारिश नदारद रही, जिसकी वजह से सूखी ठंड ने तीखे दिखाए हैं। 
विज्ञापन


दो दिन से फिर से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से सम्पूर्ण इलाके पर सघन बादलवाही देखने को मिली है। यानी तीन दिनों में लगातार मौसम में बदलाव कभी प्रचण्ड ठंड, कभी प्रचण्ड धूप और आज फिर से घने बादल देखने को मिल रहे हैं। आने वाले दिनों में एक फरवरी से छिटपुट बारिश होने की उम्मीद है। इस बदलाव के पिछे लगातार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होना ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed