फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar: Veterinarian dies due to loss of balance of bike

Jhajjar: बाइक का संतुलन बिगड़ने से पशु चिकित्सक की मौत, ईंटों के चट्टे से जा टकराई बाइक

Sun, 07 Jul 2024 06:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 07 Jul 2024 06:48 PM IST
सार

सड़क हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई और सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया।

विज्ञापन
Jhajjar: Veterinarian dies due to loss of balance of bike
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के झज्जर के बेरी क्षेत्र के गांव डीघल में अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ने से हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। हादसा उस समय हुआ, जब कर्मवीर नामक एक व्यक्ति सुबह घर से दूध देने के लिए मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकला था और अचानक रास्ते में बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक ईंटों के चट्टे में जा टकराई, जिस कारण बाइक सवार को गहरी चोटें आई। इससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार मृतक की पहचान 41 वर्षीय कर्मवीर पुत्र कृष्ण निवासी गांव डीघल के रूप में की गई है। मृतक रोहतक जिले के गांव कारोर में पशुओं का डॉक्टर था। जांच अधिकारी एएसआई युद्धवीर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि डीघल गांव में अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ने से बाइक ईंटों में जा टकराई, जिस कारण सड़क हादसे में लगी चोटों से कर्मवीर की मौत हुई।
विज्ञापन


पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक के पिता कृष्ण के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई करते हुए मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों के हवाले किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed