फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar road became worse after rain

Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश के बाद और बदहाल हुआ झज्जर मार्ग

Mon, 03 Apr 2023 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar road became worse after rain
-फोटो 6 : झज्जर रोड पर गड्ढे बने हैं खतरा।
बहादुरगढ़। बारिश के दौरान मेट्रो सिटी बहादुरगढ़ में कई सड़कों की हालत बदतर हो गई है। खासकर झज्जर रोड की हालत बेहद खराब है। ये सड़क पहले से ही खराब थी रही सही कसर बारिश ने पूरी कर दी। बारिश के बाद शहर से गुजर रही स्टेट हाइवे की इस सड़क में गहरे गड्ढे हो गए हैं और कभी भी हादसों की वजह बन सकते हैं। हैरानी की बात तो ये है कि इसी रोड पर सत्तारूढ़ भाजपा-जजपा गठबंधन के तीनों स्थानीय बड़े नेताओं के घर हैं। इसके बावजूद ये ठीक नहीं हो रही।
विज्ञापन

दरअसल बारिश के बाद दिल्ली-रोहतक रोड, झज्जर रोड, रेलवे रोड, नाहरा-नाहरी रोड पर कई जगह सड़क बदहाल है। सड़क टूटने से गड्ढे हो गए हैं। वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते इन गड्ढों का आकार बढ़ता जा रहा है लेकिन उसके बाद भी उनको भरने व ठीक कराने के लिए कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। हर रोज कई वाहन इन गड्ढों की वजह से क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों को गड्ढों का पता नहीं चल पाता। जिससे हादसा होने का डर रहता है।
विज्ञापन

झज्जर रोड पर सत्तारूढ़ भाजपा-जजपा गठबंधन के तीनों स्थानीय बड़े नेताओं भाजपा के पूर्व विधायक नरेश कौशिक, जजपा के प्रदेश सचिव नरेश जून और हलका अध्यक्ष संजय दलाल के आफिस और घर इसी रोड पर हैं, लेकिन इसके बावजूद इस रोड की अनदेखी हो रही है। शहर में दिल्ली-रोहतक रोड के झज्जर मोड़ से सेक्टर-2 मोड़ तक दोनों तरफ जगह-जगह सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। पकोड़ा चौक के आसपास, नाहरा-नाहरी मोड़, रेलवे ओवर ब्रिज की सड़क, झज्जर रोड व दिल्ली-रोहतक रोड के मुंहाने से लेकर वेस्ट जुआं ड्रेन चौराहे तक रेलवे रोड पर का बुरा हाल है। यहां कई जगह तो कदम-कदम पर गहरे गड्ढे हैं। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों का भी यहां से आना-जाना रहता है मगर किसी को परवाह नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात पुलिस को भी करनी पड़ती है मशक्कत
यातायात पुलिस को भी खराब सड़कों के कारण यातायात नियंत्रित करने में उनको भी दिक्कत होती है। नाहरा-नाहरी मोड़ व पकोड़ा चौक के आसपास दिनभर जाम जैसे हालात रहते हैं। गड्ढों के कारण वाहन चालक भी अपने वाहनों को बचाकर निकालने का प्रयास करते हैं तो दूर-दूर तक वाहनों की कतारें लग जाती हैं। राहगीर संदीप, कृष्ण, राजीव ने कहा कि प्रशासन को बदहाल सड़कों का उद्धार करना चाहिए। ताकि आमजन आसानी से इन सड़कों पर सफर कर सके।


सेक्टर-2 के मोड़ तक गड्ढों में तब्दील हुई सड़क
बारिश के दौरान अगर सबसे ज्यादा बुरी हालात किसी रोड की है तो वह झज्जर रोड है। इस रोड पर कदम कदम पर गड्ढे हो गए हंै। झज्जर रोड सबसे व्यस्त मार्ग होने के बावजूद इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। दुपहिया वाहन स्लिप हो जाते हैं। तिपहिया वाहन पलटने को हो जाते हंै। सबसे ज्यादा परेशानी बरसात के मौसम में होती है, जब इन गड्ढों में पानी जमा हो जाता है। ऐसे में वाहन चालक को गड्ढों का पता नहीं चलता और वाहन असंतुलित हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed