फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar Police Commissioner joined, Nafe Singh Rathee family, villagers stage protest outside Mini Secretariat

Jhajjar: पुलिस आयुक्त ने संभाला पदभार, नफे सिंह के परिजन हाथ जोड़कर बोले- हमें सिर्फ न्याय चाहिए

Mon, 11 Mar 2024 01:31 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 11 Mar 2024 01:31 PM IST
सार

झज्जर पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन ने कार्यभार संभालते ही कहा कि पूर्व विधायक नफे सिंह राठी मामले में पुलिस गंभीरता से काम कर रही हैं। अब तक दो शूटर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
Jhajjar Police Commissioner joined, Nafe Singh Rathee family, villagers stage protest outside Mini Secretariat
प्रदर्शन करते नफे सिंह राठी के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झज्जर पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन सोमवार को झज्जर पहुंचे और अपना कार्यभार संभाला। पत्रकारों से बातचीत में बालन ने कहा कि उनका प्रयास हैं कि गंभीर अपराधों पर लगाम लगाई जाए। फिरौती और मर्डर जैसे क्राइम करने वालों पर फोकस रहेगा। पूर्व विधायक नफे सिंह राठी मामले में पुलिस गंभीरता से काम कर रही हैं। अब तक दो शूटर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में जो भी आरोपी शामिल होंगे, उसको बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


लघु सचिवालय में दरी बिछाकर बैठे नफे सिंह राठी के परिजन और ग्रामीण
नफे सिंह राठी की हत्या के मामले में परिजन और ग्रामीण लघु सचिवालय पहुचे। परिजन सीपी से मिलने कार्यालय गए, लेकिन वो पुलिस लाइन के लिए निकल चुके थे। ग्रामीणों को कहा गया कि सीपी नीचे आकर मिलेंगे। इस पर सभी ग्रामीण नीचे आ गए और दरी बिछाकर जमीन पर बैठ गए। सभी सीपी के आने का इंतजार कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की हत्या मामले में सोमवार को परिजन पुलिस आयुक्त से मिले लघु सचिवालय पहुंचे। नफे सिंह के बेटे और भतीजे ने आईजी के समक्ष मांग की कि हत्यारो को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनको न्याय दिलाया जाए। दोनों ने बाकी सभी परिजनों को भी पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की। दोनों ने कहा कि अब तक दो शूटरो को गिरफ्तार किया गया हैं जबकि दो फरार हैं। पुलिस के खुद उसकी सीसीटीवी कि फुटेज जारी की हैं।




उन्होंने कहा कि जल्द बाकी सभी शूटर और हत्या करवाने वालों को गिरफ्तार किया जाए।उन्होंने कहा कि जल्द शूटर को पकड़ा जायर ताकि साजिशकर्ताओ का पता चल सके। परिजनों ने कहा कि पुलिस जांच कर रही हैं। उस पर वह नहीं बोलेंगे। पूरे बहादुरगढ़ की मांग हैं कि आरोपियों को गिरफ्तार कर सजा दी जाए।

बेटा बोला, मेरा पिता ने मांगी थी सुरक्षा, आपने क्या नहीं दी
इस दौरान नफे सिंह के बेटे  ने डीसीपी डॉ. अर्पित जैन से सवाल किया कि मेरे पिता आपसे सुरक्षा मांगने आए थे। आपके पास एक घंटा रहे, उसके बाद भी आपने सुरक्षा क्यों नहीं दी। इस पर पुलिस आयुक्त ने बीच बचाव किया और कहा कि जों हो चुका हैं उसका दोष नहीं दे बल्कि अब हुए आरोपियों कि गिरफ्तारी पर फोकस करना हैं। जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed