{"_id":"57741fb44f1c1b615679abbc","slug":"jhajjar-ias-jhajjar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएससी के हरियाणा टॉपर ने किया जेल का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीएससी के हरियाणा टॉपर ने किया जेल का दौरा
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Thu, 30 Jun 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
आईएएस
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के यूपीएससी टॉपर और पूरे भारत में 12 वां रैंक हासिल करने वाले आशीष सांगवान ने अभी से ही विभागों के बारे में जानकारी लेना शुरू कर दिया है। इसलिए उन्होंने जेल का विजिट करने के बारे में सोचा। कंप्यूटर साइंस से बीटेक व एमटेक कर चुके आशीष सांगवान ने जेल के अंदर के माहौल से रूबरू होने के बाद बताया कि अभी उन्हें यह नहीं पता कि उन्हें कौन सा कैडर मिलेगा। लेकिन जिस भी स्टेट में उन्हें जिम्मेदारी मिलेगी वहां अपना पदभार संभालते ही उनकी प्राथमिकता कंप्यूटर की मदद से हर काम में पारदर्शिता लाने की होगी।
उन्होंने कहा कि आज जरूरत है धरातल पर काम करने की और वह तभी संभव है जब लोग जागरूक होंगे। जेल के अंदर की हरियाली देखकर उन्होंने जेल प्रबंधन के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि जेल अधीक्षक सुनील सांगवान से उन्हें कुछ सीखने को जरूर मिला है। दुलीना जेल का विजिट करने के बाद उनका यह भ्रम टूट गया है कि जेल में हालात ठीक नहीं होते है।
अनुभव सांझा करने से और अधिक सीखने की इच्छा जागृत होती है। उन्हें खुशी है कि युवा आईएएस चयनित आशीष सांगवान ने कुछ सीखने के उद्देश्य से जेल का दौरा किया है। हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं कि वह अधिकारी के तौर पर समाज हित में कार्य कर लोगों की सेवा करे।
विज्ञापन
सुनील सांगवान, जेल अधीक्षक दुलीना जेल झज्जर।