{"_id":"57114fb14f1c1b101d4a6ab8","slug":"jhajjar-hindi-news-amit-deshwall-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद मेजर अमित देशवाल के पिता बोले, बेटा मरा नहीं, शहीद हुआ है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद मेजर अमित देशवाल के पिता बोले, बेटा मरा नहीं, शहीद हुआ है
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Sat, 16 Apr 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
अमित
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना से रिटायर्ड शहीद मेजर अमित देशवाल के पिता ऋषिराम ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है, जिसने अपनी जान की परवाह न करते हुए आतंकियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखी। गांव सुरेहती में बेटे को अंतिम विदाई देने के बाद उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि उनका छोटा बेटा भी फौज में भर्ती होकर देश सेवा के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि देश के लिए जान देने वाले बेटे की मौत पर हमें कोई अफसोस नहीं है बल्कि गर्व है। शहीद की मां बेदवती ने कहा कि वो अपने दूसरे बेटे को भी सेना में भर्ती कराकर फख्र महसूस करेगी। बहन सीमा ने नेताओ को नसीहत दी कि जिस तरह उनके भाई ने देश के लिए शहादत दी है। उसी प्रकार नेताआें को जात-पांत से ऊपर उठकर देश हित में कार्य करने चाहिए। अमित का मानना था कि अगर युवा बढे़गा तो देश बढे़गा।
ये लोग पहुंचे शहीद को विदाई देने ः इस मौके पर कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, बहादुरगढ़ विधायक नरेश कौशिक, झज्जर विधायक गीता भुक्कल, बेरी विधायक डा.रघुबीर सिंह कादियान, पुलिस महानिदेशक डॉ.के.पी.सिंह, ले.कर्नल तरूवेश भनोट, ले.कर्नल दीवान सिंह, ले.कर्नल मोहम्मद तवरेज व पूर्व ले.जनरल राज कादियान आदि।