फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar, donation, collection, jhajjar news

नप ने नहीं ली सुध, कॉलोनी वासियों चंदा इकट्ठा कर पार्क को बना दिया हरा-भरा

Mon, 04 Jul 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Mon, 04 Jul 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
jhajjar, donation, collection, jhajjar news
पहल - फोटो : bureau
कहते हैं कुछ करने का जज्बा हो तो सारे काम खुद-ब-खुद आसान होते जाते हैं। ऐसा ही कुछ कर दिखाया। रेलवे स्टेशन के नजदीक बसे हरी नगर, जौहरी नगर के कॉलोनी वासियों ने। वाशिंदों ने नगर परिषद के सामने इसके नवीनीकरण को लेकर कई बार गुहार लगाई, लेकिन नप ने इस पर जरा भी ध्यान नहीं दिया तो इन्होंने इसे खुद ही हरा-भरा बनाने का संकल्प ले लिया। जिसमें बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाओं ने भी कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया। चंदे में करीब एक करोड़ रुपये इकट्ठा हुआ। आज आलम यह है कि यहां से गुजरने वाले लोगों की नजर एक बार इस पार्क की हरियाली को देखकर ठहर ही जाती है। हरी नगर, जौहरी नगर के लोगों ने मिलकर अब तक इसमें दिल्ली से लाए गए 8 हजार छायादार, फलदार, सजावटी सहित अन्य औषधीय पौध लगाकर उन्हें रोपित किया।
विज्ञापन


प्रशासन के खिलाफ कॉलोनीवासियों में रोष
पार्क को आमजन की सुविधा के लिए खुले हुए कई माह हो चुके हैं, लेकिन उसकी देखरेख के लिए प्रशासन की तरफ से आज भी कोई खास ध्यान नहीं दिया जा रहा। जिससे यहां के लोगों में रोष है। हरी नगर निवासी पप्पू, संदीप वत्स, हरिचरण, राजेश ने बताया कि पार्क के नाहरा-नाहरी रोड के पोर्शन जो कि उनकी कॉलोनी के सामने पड़ता है उसको हरा-भरा बनाने के लिए लोगों ने मिलकर राशि एकत्रित की और दिल्ली के आनंद विहार से कई तरह के पौधे खरीदकर लाए। इसके बाद उन्हें रोपित कर इनकी रक्षा का संकल्प लिया। संदीप वत्स का कहना था कि नगर परिषद को कई बार पार्क की बदहाली को लेकर अवगत कराया गया, लेकिन किसी ने भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया। नप की उदासीनता के प्रति रोष ही बना है।
विज्ञापन


एक करोड़ से तैयार हुआ था पार्क
पार्क कांग्रेस शासनकाल के दौरान बना था और भाजपा शासन के दौरान यह पूरी तरह से बनकर तैयार हुआ था। इसके बाद आमजन की सुविधा को लेकर इसे खोला गया था। इसमें पांच पोर्शन बने हुए हैं। जो शंकर गार्डन गली नंबर 7 से लेकर नाहरा-नाहरी रोड आरओबी के नजदीक तक बना हुआ है। एक करोड़ की राशि से पार्क को विकसित किया गया था। लेकिन अब सरकारी देखरेख के अभाव में पार्क बदहाल होने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed