फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar depot will get 7 new mini buses, will run on local routes

Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर डिपो को मिलेंगी 7 नई मिनी बसें, लोकल मार्गों पर चलेंगी

Tue, 18 Jun 2024 05:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 18 Jun 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar depot will get 7 new mini buses, will run on local routes
झज्जर। हरियाणा रोडवेज परिवहन डिपो झज्जर को जल्द ही सात नई मिनी बसें मिल जाएंगी। पांच बसे फतेहाबाद और दो चरखीदादरी से मिलेंगी। इन बसों को ग्रामीण या लोकल मार्गाें पर लगाया जाएगा। जिसके बाद यात्रियों को सुविधा मिलेगी। विभाग इसकी कार्रवाई में जुट गया है।
विज्ञापन

सात बसें मिलने से रोडवेज के बेडे़ में वृद्धि होगी। यह सभी मिनी बसें होंगी, जिनको ग्रामीण या लोकल रूटों पर लगाया जाएगा। यह सात बसें दूसरे डिपो से स्थानांतरित की जाएंगी। इसमें से पांच बसें फतेहाबाद डिपो और दो बसें चरखीदादरी डिपो से स्थानांतरित की जाएंगी। इसके आदेश रोडवेज मुख्यालय की तरफ से जारी कर दिए गए हैं। झज्जर डिपो के पास फिलहाल लगभग 200 बसें हैं। नई बसें आने के बाद इनकी संख्या लगभग 207 के आसपास हो जाएगी। इन बसों को ग्रामीण या लोकल रूटों पर दौड़ाया जाएगा, क्योंकि यह मिनी बसें हैं। सभी सातों बसें बीएस-6 माडल की हैं। इनको स्थानांतरित करने के आदेश मुख्यालय की तरफ से जारी कर दिए गए हैं। उम्मीद है कि अगले माह तक यह सभी बसें झज्जर डिपो में स्थानांतरित कर दी जाएं।
विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेंसिंग में जारी किए गए आदेश
विभाग की तरफ से तीन मई को अतिरिक्त निदेशक-1 राज्य परिवहन हरियाणा की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई थी। इसमें बसों के बेडे़ के अनुसार संचालन की संभावना व चालक-परिचालकों की कमी, अधिकता को देखते हुए बसों को स्थानांतरित करने के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी किए जाएंगे नियुक्त
बसों को स्थानांतरित करने के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की जाएंगी। इसमें अंबाला, जींद, रोहतक, नूहं, सिरसा, नारनौल, पलवल, झज्जर, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, दिल्ली व सोनीपत आगारों में एक तकनीकी अधिकारी के साथ-साथ दो अन्य तकनीकी अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। इनमें एक मैकेनिक एवं एक इलेक्टि्रशयल शामिल किया जाएगा।


वर्जन
मुख्यालय की तरफ स 7 मिनी बसों को स्थानांतरित करने का पत्र आया है। अभी बसों के स्थानांतरण होने में समय लगेगा। बसों के आने के बाद उनको ग्रामीण व लोकल रूटों पर लगाया जाएगा ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके।
रणबीर गोरिया, सीआई, हरियाणा रोडवेज परिवहन डिपो, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed