{"_id":"577421af4f1c1b454879ad59","slug":"jhajjar-bus-protest-jhajjar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस किराया बढ़ने पर एसयूसीआई ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस किराया बढ़ने पर एसयूसीआई ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Thu, 30 Jun 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
एनसयूआई
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बसों के किराए में हुई 12 प्रतिशत वृद्धि की सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) ने निंदा की है। पार्टी ने इसके खिलाफ बुधवार को रोहतक-दिल्ली मार्ग पर विरोध प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर सरकार से इस वृद्धि पर तुरंत रोक लगाने की मांग की गई।
पार्टी की जिला कमेटी के सदस्य जयकरण मांडोठी ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने अच्छे दिन लाने का वायदा किया था, लेकिन अच्छे दिन तो आए नहीं, लोगों की परेशानी जरूर बढ़ गई। सरकार महंगाई को कम करने के बजाय बढ़ाने वाले हर कदम उठा रही है। पहले तेल, रेल किराया, वेट, सेस और बिजली के दाम बढ़ाए व अब रोडवेज बसों का किराया बढ़ा दिया।
उन्होंने कहा कि बसों का किराये बढ़ने से निर्धन एवं मध्यम वर्ग पर सीधा-सीधा असर पड़ेगा। दिहाड़ी-मजदूरी वाले करने वाले जो लोग बसों में सफर करते हैं उनकी तो कमर ही टूट जाएगी। सरकार पूरी तरह से पूंजीपतियों व उद्योगपतियों को छूट दे रही है, जिसका खामियाजा आमजन भुगत रहा है। रामकिशन, लालजी, हजारी प्रसाद, सीताराम, राम बड़ई, हरिदास, प्रदीप, निर्मला, प्रेम, शिवप्रसाद, बिजेंद्र, मोनू, अमित, ईश्वर बराही, रामबीर, कविता, रामकंवार, रणबीर व राहुल आदि प्रदर्शन में शामिल रहे।