{"_id":"6451690bd296c97e8a0baea9","slug":"jhajjar-bahadurgarh-road-will-be-made-four-lane-with-90-crores-bahadurgarh-news-c-17-1-roh1009-141710-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 90 करोड़ से बनेगा फोरलेन बनेगा झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 90 करोड़ से बनेगा फोरलेन बनेगा झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग
Wed, 03 May 2023 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 03 May 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। झज्जर-बहादुरगढ़ रोड को चार मार्गीय (फोरलेन) बनाया जाएगा। इसके लिए हरियाणा राज्य सड़क एवं पुल विकास निगम सलाहकार की सहायता से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करवा रहा है। फोरलेन बनाने के लिए इस मार्ग की सभी नहरों व ड्रेनों के पुलों को भी चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए सिंचाई विभाग से अनापति प्रमाण पत्र मांगे गए हैं।
दरअसल, बहादुरगढ़-झज्जर रोड का करीब 18 किलोमीटर का हिस्सा फोरलेन नहीं है। अब इस हिस्से को भी फोरलेन किया जाएगा। इसके अलावा जो हिस्सा पहले ही फोरलेन है उसका नवीनीकरण किया जाएगा। इस कार्य पर करीब 90 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। इसका बजट एनसीआर प्लानिंग बोर्ड से मिलेगा। डीपीआर स्वीकृत होते ही इस मार्ग को फोरलेन बनाने और नवीनीकरण करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
बहादुरगढ़-झज्जर रोड के चौडा व बढिया बनने से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों व आमजन को काफी फायदा होगा। दो साल से मार्ग की हालत बहुत खराब है। सड़क में गहरे गड्ढे हो गए हैं। गड्ढे इतने ज्यादा संख्या में हैं और उनकी गहराई इतनी अधिक है कि इनकी मरम्मत से भी काम नहीं चल सकता। बहादुरगढ़ शहर की सीमा में तो इस मार्ग पर दुपहिया वाहन का चलना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सालभर से इस मार्ग के नवीनीकरण की मांग की जा रही थी। जननायक जनता पार्टी के बहादुरगढ़ हलका प्रधान संजय दलाल ने कहा कि परियोजना रिपोर्ट पूरी होने के बाद टेंडर आदि की सारी कार्यवाही जल्द पूरी करके सड़क निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही तेजी से चलाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
वर्जन
लोगों की मांग को देखते हुए इस मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) के बजाय हरियाणा राज्य सड़क एवं पुल विकास निगम को दिया गया है। निगम ने आवश्यकता के अनुसार विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनवानी आरंभ कर दी है। टेंडर प्रक्रिया महीनेभर में शुरू होने की संभावना है।
दलजीत सिंह, उपमंडल अभियंता लोनिवि