{"_id":"61006e3a8ebc3e584a6cf671","slug":"jhajjar-bahadurgarh-news-youth-scorched-by-current-in-sekhupur-admitted-to-hospital-jhjhar-news-rtk6191623170","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेखुपुर में करंट से झुलसा युवक, अस्पताल में दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेखुपुर में करंट से झुलसा युवक, अस्पताल में दाखिल
विज्ञापन
सेखुपुर गांव में एक युवक करंट लगने से झुलस गया। युवक को घायल अवस्था में सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
हादसे की सूचना मिलने के बाद कुछ बिजली निगम के कर्मचारी भी अस्पताल में पहुंचे और युवक का हालचाल जानने के बाद वापस चले गए। हालांकि बिजली निगम के अधिकारियों को इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। सेखुपुर गांव निवासी युवक पवन कुमार पुत्र सतबीर का कहना है कि वह खंभे पर तार लगाने के लिए चढ़ा था और लाइन में अचानक करंट आ गया और वह झुलस गया।
घायल युवक बिजली निगम का कर्मचारी नहीं है। मुझे हादसा होने की जानकारी नहीं थी। अभी मामला संज्ञान में आया है। इसका पता करवाया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ है।
- सुरेश कुमार, एसडीओ, बिजली निगम सबर वन, झज्जर।