फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Up to 50 percent subsidy per hectare is available for planting guava, amla and pomegranate orchards

अमरूद, आंवला व अनार का बाग लगाने पर मिल रहा प्रति हेक्टेयर पर 50 प्रतिशत तक अनुदान

Tue, 07 Sep 2021 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Up to 50 percent subsidy per hectare is available for planting guava, amla and pomegranate orchards
सरकार की ओर से किसानों की आय को दोगुना करने व बागवानी खेती के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए बागवानी विभाग के माध्यम से अनेक योजनाएं लागू की गई हैं। इन योजनाओं के अंतर्गत किसानों को अनुदान राशि प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन

उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने बताया कि किसानों को अमरूद, आंवला व अनार के नए बाग लगाने पर प्रति हेक्टेयर पर 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। अमरूद के बाग लगाने पर 11 हजार 502 रुपये, अनार के बाग लगाने पर 15 हजार 900 रुपये व आंवला के बाग पर 15 हजार रुपये अनुदान के रूप में प्रदान की जाती है। अनुदान योजना के तहत एक किसान 10 एकड़ तक बाग लगा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान जमीन के कागजात जैसे कि जमाबंदी व सिजरा आदि के साथ अपनी बैंक कॉपी व आधार कार्ड के साथ जिला बागवानी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। किसान इस विषय में जिला बागवानी अधिकारी रामस्वरूप के मोबाइल नंबर 9812163920, जिला बागवानी सलाहकार रविंद्र कुमार के मोबाइल नंबर 8708219700 पर संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed