फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Trees fell on the road due to rain and storm

बारिश व आंधी से सड़क पर गिरे पेड़

Thu, 22 Jul 2021 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Trees fell on the road due to rain and storm
ग्वालीसन से रणखंडा गांव को जोड़ने वाली सड़क पर सोमवार को आई बारिश व आंधी के कारण पेड़ टूटकर गिरने से यातायात बंद हो गया है। इस सड़क पर जगह-जगह से पेड़ गिरे होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों को वाया झज्जर होकर दोनों गांवों में पहुंचना पड़ रहा है। मात्र तीन किलोमीटर के रास्ते की बजाए लोगों को करीब दस किलोमीटर का रास्ता तय करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। रणखंडा निवासी सुरेश, बब्बल, काले, राहुल, ग्वालीशन गांव निवासी प्रेम प्रकाश, विजय सिंह, चरण सिंह आदि का कहना है कि सरकार ने गांवों को आपस में जोड़ने के लिए कच्चे रास्तों को पक्का बना दिया है, लेकिन अब इन रास्तों की तरफ किसी का कोई ध्यान नहीं है। रास्ते को दोनों और से करीब तीन-तीन फुट की झाड़ियों ने घेर रखा है। निकलने के लिए रास्ता केवल पैदल या बाइक सवार के लिए ही बचा है। अगर सामने से कोई वाहन आ जाए तो बचने का कोई रास्ता नहीं है। सोमवार बारिश के साथ आई आंधी से अब पेड़ गिरने से यह रास्ता भी नहीं बचा है।
विज्ञापन

संपर्क मार्ग होने के कारण इसकी चौड़ाई कम है। इस मार्ग की स्थिति की जांच करवा कर समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
- नरेंद्र सिंहरोहा, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed