फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh,news,Ten thousand rupees snatched after beating a bike rider

बाइक सवार से मारपीट कर छीने दस हजार रुपये

Tue, 20 Jul 2021 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh,news,Ten thousand rupees snatched after beating a bike rider
खेड़ी खुम्मार गांव निवासी एक युवक से स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए तीन युवकों द्वारा मारपीट कर दस हजार रुपये छीनने का मामला सामने आया है। युवक की शिकायत पर थाना सदर पुलिस झज्जर ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव खेड़ी खुम्मार निवासी सीताराम ने शिकायत में कहा है कि सोमवार को वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी ड्यूटी पर फरीदाबाद जा रहा था। जब वह रामफल फिलिंग स्टेशन से थोड़ा आगे निकला तो उसकी बाइक खराब हो गई। जब वह अपनी बाइक को ठीक करने लगा तो एक स्कॉर्पियो गाड़ी चालक ने उसके हाथ पर टक्कर मारी। फिर स्कॉर्पियो से एक युवक उतरा और उसके साथ मारपीट करने लगा। इसके बाद दो और युवकों ने गाड़ी से उतरकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और 10000 रुपये छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन

युवक के बयान पर स्कॉर्पियो सवार युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सतेंद्र कुमार, सदर पुलिस थाना, प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed