फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Preparation for admission in colleges begins, online admission portal will open from August 12

कॉलेजों में दाखिले की तैयारी शुरू, 12 अगस्त से खुलेगा ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल

Mon, 02 Aug 2021 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Preparation for admission in colleges begins, online admission portal will open from August 12
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड और सीबीएसई की बारहवीं कक्षा का परिणाम घोषित होते ही उच्चतर शिक्षा विभाग ने भी मिशन एडमिशन के लिए कमर कस ली है। अगले सत्र में कॉलेजों में एडमिशन के लिए तैयारी शुरू कर दी है। 12 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन के लिए डीएचई की तरफ से पोर्टल खोल दिया जाएगा। जिले के करीब 20 सरकारी व निजी महाविद्यालयों में ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

नेहरू कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ अमित भारद्वाज ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग ने अपने एडमिशन पोर्टल पर तकरीबन एडमिशन शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अंतिम समय में इसमें थोड़ा फेरबदल भी हो सकता है। इस शेड्यूल के अनुसार हरियाणा के विभिन्न कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए और बीबीए आदि यूजी कक्षाओं की प्रवेश प्रक्रिया 12 अगस्त से शुरू हो जाएगी। पिछली बार की तरह इस बार भी एडमिशन ऑनलाइन ही होंगे।
विज्ञापन

एडमिशन के लिए कॉलेज आने की आवश्यकता नहीं
एडमिशन के लिए विद्यार्थियों को कॉलेज में जाने की जरूरत नहीं है। उनको उच्चतर शिक्षा विभाग की वेबसाइट डीएचइएडमिशन.निक.इन पर आवेदन करना होगा। विद्यार्थी 12 अगस्त से 20 अगस्त तक एडमिशन के लिए ऑनलाइन फार्म भर सकेंगे। इसके बाद दस्तावेजों की जांच ऑनलाइन ही होगी। यदि किसी विद्यार्थी का कोई दस्तावेज गलत पाया गया या उसमें कोई कमी पाई गई तो उसके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मेसेज भेज दिया जाएगा और उसे 48 घंटे के अंदर वह दस्तावेज दोबारा पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली मेरिट लिस्ट 25 अगस्त को होगी जारी
पहली मेरिट लिस्ट 25 अगस्त को जारी की जाएगी। फीस भी ऑनलाइन ही जमा होगी। दूसरी मेरिट लिस्ट 30 अगस्त को जारी होगी। एक सितंबर से यूजी के पहले सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इसके बाद भी अगर कॉलेजों की सीटें खाली रहती हैं तो उनको भरने के लिए एक सितंबर से ही एडमिशन पोर्टल दोबारा खुलेगा।

कौन से दस्तावेज जरूरी
विद्यार्थी ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए अपने फोटो और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी, 10वीं और 12वीं कक्षा के सर्टिफिकेट की कॉपी, मूल चरित्र प्रमाण-पत्र, आरक्षण का लाभ लेने के लिए संबंधित कैटेगरी के जरूरी प्रमाण पत्र अपने साथ तैयार रखें।
नेहरू कॉलेज में यूजी की 1180 सीटें
कक्षा सीट
बीए 480
बीएससी नॉन मेडिकल 300
बीएससी मेडिकल 80
बीकॉम 160
बीसीए 80
बीबीए 80
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed