फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Metro commuters, who were waiting for entry, raised slogans by blocking the road

प्रवेश के लिए इंतजार से त्रस्त मेट्रो यात्रियों ने रोड जाम करके की नारेबाजी

Sat, 07 Aug 2021 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Metro commuters, who were waiting for entry, raised slogans by blocking the road
बहादुरगढ़ में ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के बाहर रोड जाम करते यात्री। - फोटो : Bahadurgarh
रोजाना लगती लंबी लाइन से परेशान होकर शुक्रवार सुबह दैनिक मेट्रो यात्रियों ने बहादुरगढ़ के ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के नीचे जाम लगा दिया और डीएमआरसी से गाड़ियों में डिब्बे बढ़ाने, मेट्रो फ्रीक्वेंसी बढ़ाने और गाड़ियों को पूरी क्षमता के साथ चलाने की मांग की। महिलाओं और बुजुर्गों के लिए अलग से प्रवेश कराने की मांग की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद यात्री रोड से हटे।
विज्ञापन

क्षमता कम, भीड़ ज्यादा
दरअसल, जब से कोविड प्रोटोकाल के तहत गाड़ियों को कम क्षमता के साथ चलाया जा रहा है तभी से लोग मेट्रो का सफर सहूलियत के साथ नहीं कर पा रहे। शहर के सभी मेट्रो स्टेशनों पर हर रोज भीड़ रहती है। ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन दिल्ली की ओर जाने के लिए पहला स्टेशन है। रोहतक की तरफ से आने वाले यात्री यहीं से गाड़ी पकड़ते हैं। सुबह के वक्त गाड़ी की सभी सीटें यहीं से फुल हो जाती हैं, इसलिए मेट्रो में सीट पर बैठने के लिए काफी स्थानीय यात्री भी इसी स्टेशन से चढ़ते हैं। इस कारण यहां सबसे ज्यादा भीड़ रहती। रोजाना लंबी लाइन लगती है, शुक्रवार सुबह भी यात्रियों की भीड़ अधिक थी। इसलिए अधिकारियों को लगभग आठ बजे स्टेशन का एंट्री गेट बंद करना पड़ा। गेट बंद होने से लगातार दूसरे दिन यात्रियों में आक्रोश फूट पड़ा और स्टेशन के बाहर रोहतक-दिल्ली रोड पर बाहर जाम लगा दिया। वीरवार को भी परेशान यात्रियों को रोष व्यक्त किया था। यात्री स्टेशन के नियंत्रण कक्ष के पास इकट्ठे हो गए और मेट्रो के खिलाफ नारेबाजी की थी।
विज्ञापन

गाड़ियां और डिब्बे बढ़ाने की मांग
शुक्रवार को यात्रियों ने रोड लगभग 10 मिनट तक जाम रखा और डीएमआरसी के खिलाफ नारे लगाए। जाम में काफी संख्या में वाहन फंस गए। राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। मेट्रो के सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत स्टेशन इंचार्ज को सूचना दी। तब अधिकारियों ने यात्रियों को उनकी मांगें उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। दैनिक यात्रियों ने गाड़ियों में डिब्बे बढ़ाने, मेट्रो फ्रीक्वेंसी बढ़ाने और गाड़ियों को फुल क्षमता के साथ चलाने की मांग की। महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से एंट्री की मांग भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी लगती है लाइन
सुबह के वक्त ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन पर 400-500 यात्रियों की लंबी लाइन लग जाती है। एक-एक यात्री को प्रवेश के लिए आधा से डेढ़ घंटा तक इंतजार करनी पड़ती है। बीमारों व बुजुर्गों को अधिक परेशानी होती है। यात्रियों रमेश, बालकिशन, सुनील व बिंदु ने कहा कि हम लाइन में खड़े खड़े परेशान रहते हैं, ऊपर से अधिकारी कई बार गेट को बंद करवा देते हैं। इससे परेशानी और बढ़ जाती है।

वीरवार को दो घंटे में बंद किए थे 15 से अधिक बार गेट बंद
वीरवार को होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन सुबह आठ से 10 बजे तक 15 से ज्यादा बार गेट बंद किए गए। इससे नौकरीपेशा यात्रियों को ज्यादा परेशानी हो रही है और वे हर रोज अपने काम से देरी से पहुंच रहे हैं। यात्रियों ने वीरवार को भी मेट्रो स्टेशन के नियंत्रण कक्ष के बाहर रोष जताया था और कक्ष का घेराव कर मेट्रो ट्रेनों की संख्या व डिब्बे बढ़ाने की मांग की थी। वहीं, शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे जब यात्री आए तो भीड़ बढ़ती देख होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के गेट को बंद कर दिया। स्टेशन का प्रवेश द्वार करीब आधा घंटा तक बंद रहने के बावजूद नहीं खोला गया तो यात्रियों का रोष फूट पड़ा। शोर मचाते हुए यात्रियों ने स्टेशन के नीचे रोहतक-दिल्ली रोड पर जाम लगा दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद यात्री रोड से हटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed