फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Merit can climb for admission in BA, 579 applications against 320 seats

बीए में दाखिले के लिए चढ़ सकती है मेरिट, 320 सीटों के मुकाबले 579 आवेदन आए

Wed, 25 Aug 2021 02:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Merit can climb for admission in BA, 579 applications against 320 seats
राजकीय कॉलेज बहादुरगढ़ में प्रवेश के लिए आवेदन के अब केवल दो दिन बचे हैं। कॉलेज में विभिन्न कोर्सों की कुल 1140 सीटों के बदले मंगलवार तक 985 आवेदन आए हैं। विद्यार्थी सबसे अधिक रुचि बीए के लिए दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

कॉलेज के प्रात:कालीन बीए कोर्स में दाखिले के लिए मंगलवार तक 579 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदनों की ऑनलाइन जांच का काम भी चल रहा है। सभी कोर्सों के लिए आए लगभग 700 आवेदनों की जांच की जा चुकी है। कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. कमल रंगा ने बताया कि मंगलवार को 300 आवेदनों की जांच की गई। बीए में प्रवेश के लिए मेरिट ऊंची चढ़ने की संभावना है। बीसीए में भी काफी विद्यार्थी रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण केवल 26 अगस्त तक किया जा सकता है। पहली मेरिट सूची 2 सितंबर को जारी की जाएगी। इस सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को 6 सितंबर तक फीस जमा करवानी होगी। दूसरी मेरिट सूची 8 सितंबर को आएगी। इस सूची में स्थान पाने वाले प्रवेशार्थियों को 11 सितंबर तक फीस जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय कॉलेज में मंगलवार तक आए आवेदन
कोर्स आवेदन कुल सीटें
बीए 579 320
बीए शाम 107 360
बीसीए 69 60
बीकॉम 62 120
बीएससी नॉन मेडिकल 63 120
बीएससी मेडिकल 24 60
बीबीए 44 40
बीकाम आनर्स 37 60
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed