फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,In two incidents, domestic dispute in Jhajjar took the lives of five

दो वारदात में झज्जर में घरेलू कलह ने ली पांच की जान

Tue, 27 Jul 2021 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,In two incidents, domestic dispute in Jhajjar took the lives of five
पीजीआई रोहतक में दीपक के परिजनों से बातचीत करता पुलिसकर्मी।
शहर से सटे तलाव गांव में करीब 17 घंटे में हुईं दिल दहला देने वाली दो घटनाओं में पांच लोगों की जान चली गई। वजह बनी घरेलू कलह। छोटी-छोटी बातों पर दो परिवार बिखर गए। रविवार रात करीब 12:30 बजे हुई पहली घटना में पति ने पत्नी की कुदाल से हत्या कर दी और थाने में जानकर आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं दूसरी घटना में सोमवार शाम चार बजे माता-पिता ने पुत्र-पुत्री को सल्फास देने के बाद खुद भी खा लिया। चारों को गंभीर हालत में पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया। जहां सभी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पहली घटना : परिजनों के अनुसार, कहासुनी बनी हत्या की वजह
पहली घटना रविवार रात हुई। गांव के राजेश के मुताबिक वह रविवार रात जगा तो देखा कि घर के दोनों दरवाजे खुले थे। जब वह कमरे की तरफ बढ़ा तो उसकी भाभी मनीषा खून से लथपथ पड़ी और उसका भाई देवेंद्र गायब था। उसने भी पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका के पिता सोनीपत के गांव सफियाबाद निवासी नरेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसपी राजेश दुग्गल ने भी घटनास्थल जायजा लिया। थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि किस बात पर विवाद हुआ था।
विज्ञापन

दो बच्चों की मां थी मनीषा
देवेंद्र शहर में ई रिक्शा चलाने का काम करता है। मनीषा के साथ उसकी शादी करीब दस वर्ष पहले हुई थी। परिजनों के मुताबिक पत्नी मनीषा के साथ अक्सर कहासुनी होती रहती थी। उनके दो बच्चे हैं। तनुष्का की उम्र नौ साल व मयंक की छह साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। हत्या का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है।
- राजेश दुग्गल, एसपी, झज्जर
दूसरी घटना : कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पहले बच्चों व पत्नी को पिलाया जहर, फिर खुद पीकर पहुंचा घर
झज्जर। दीपक (40) की पत्नी निशा (35) शहर के एक निजी अस्पताल में सफाईकर्मी थी और उसे भी सोमवार को ड्यूटी पर नहीं जाने दिया था। सुबह बच्चे निर्धारित समय पर स्कूल में चले गए थे लेकिन दोपहर करीब 1:00 बजे वह बच्चों को भी स्कूल से ले आया। पति-पत्नी व बच्चों के साथ वह खेतों में चला गया। जहां पर उसने चार पुड़िया सल्फास की कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पहले बच्चों को और उसके बाद पत्नी को पिलाया। गंभीर हालत में चारों को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया। जहां पर पहले दीपक उसके बाद बेटी बेबी (13) व पत्नी निशा ने दम तोड़ दिया। देर शाम उनके बेटे अनुज (11) की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। दीपक झज्जर के सिलानी गेट पर एक किराने की दुकान पर सेल्समैन का कार्य करता था। उसके परिवार में मां के अलाव शादीशुदा बहन व भाई प्रदीप का परिवार बचा है।
निशा के मायके में दी पुलिस ने सूचना
मामले की जानकारी पुलिस ने नीशा के मायके महेंद्रगढ़ जिले के खुडाना बसई में भी दे दी है। सूचना मिलने के बाद उसके मायके के लोग भी रोहतक पीजीआई के लिए रवाना हो गए हैं। उनके रोहतक पहुंचने के बाद मंगलवार को रोहतक पीजीआई में पुलिस शवों का पोस्टमार्टम कराएगी।

दीपक पहले अपने बच्चों को स्कूल से लेकर आया था। उसके बाद उन्होंने कोल्डड्रिंक में मिला कर बच्चों व पत्नी को जहर पिला दिया। उसके बाद खुद जहर पीकर आत्म हत्या कर ली है।
- राहुल देव, डीएसपी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed