फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,From today, passengers will be able to sit on all the seats in the metro, there is a ban on traveling while standing

आज से मेट्रो में सभी सीटों पर बैठ सकेंगे यात्री, खड़े होकर सफर करने पर रोक

Mon, 26 Jul 2021 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,From today, passengers will be able to sit on all the seats in the metro, there is a ban on traveling while standing
मेट्रो यात्रियों को सोमवार से राहत मिल रही है। अब यात्री सभी सीटों पर बैठकर सफर कर सकते हैं, जबकि खड़े होकर सफर करने पर अभी रोक रहेगी। मेट्रो के एक डिब्बे में करीब 50 सीटें होती हैं और खड़े होकर चलने वाले यात्रियों को मिलाकर एक डिब्बे में लगभग 250 यात्री सफर कर सकते हैं। इस तरह डिब्बे के हिसाब से सफर करने वालों की संख्या अब भी 20 लगभग फीसदी ही रहेगी।
विज्ञापन

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आदेश के अनुसार रविवार तक मेट्रो में केवल आधी सीटों पर बैठकर ही यात्री सफर कर सकते थे। खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति नहीं थी। सीटिंग क्षमता फुल करने की अनुमति के बावजूद खड़े होकर सफर करने की अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन

दरअसल, मेट्रो को अधिक क्षमता के साथ चलाने की अनुमति न होने के कारण यात्रियों का परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यात्री पूरी सीटिंग की छूट मांग रहे थे। खुद डीएमआरसी ने भी दिल्ली सरकार और प्राधिकरण से सभी सीटों पर यात्री बैठाने की अनुमति मांगी थी। इसलिए दिल्ली के परिवहन मंत्री नजफगढ़ के विधायक कैलाश गहलोत ने प्राधिकरण को पत्र लिखकर सभी सीटों पर यात्री बैठाने की अनुमति देने की मांग की थी। शनिवार को प्राधिकरण ने मेट्रो रेल और दिल्ली परिवहन निगम व कलस्टर बसों में भी सभी सीटों पर यात्री बैठाने की अनुमति दे दी है। मगर अभी यात्रियों को डिब्बे में खड़े होकर सफर करने की छूट नहीं दी गई है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा छूट दिए जाने से यात्रियों को कुछ राहत तो मिली है, लेकिन सुविधाएं इससे भी सामान्य नहीं हो पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मेट्रो अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 के दौर से पहले मेट्रो के एक कोच में औसतन 200 यात्री सफर करते थे। इसके बावजूद कुछ लोग सुविधाओं का अभाव मानते थे। तो अब केवल 20 फीसदी की अनुमति से कैसे काम चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed