फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Farmers for Parliament at Jantar Mantar

जंतर-मंतर पर किसान संसद के लिए टिकरी बॉर्डर से रवाना हुए 16 प्रतिनिधि

Wed, 04 Aug 2021 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Farmers for Parliament at Jantar Mantar
दिल्ली में जंतर-मंतर पर बुधवार को चलने वाली किसान संसद में टीकरी बॉर्डर से 16 किसान भाग लेंगे। इन सभी प्रतिनिधियों को मंगलवार को पूर्ण शुभकामनाओं व भरोसे के साथ रवाना किया गया। उम्मीद जताई गई कि ये प्रतिनिधि किसान संसद में प्रभावशाली ढंग से किसानों के हक की बात उठाएंगे।
विज्ञापन

किसान संसद में भग लेने के लिए टीकरी बॉर्डर से 16 किसान सिंघु बॉर्डर के लिए रवाना हुए। वहां से बुधवार को अन्य किसानों के साथ जंतर-मंतर पर जाएंगे। मंगलवार को रवाना हुए किसानों में सात संगठनों से जुड़े किसान शामिल हैं। रवाना होने से पहले सभी को संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से मंच पर फूल मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दी गई। किसान नेता परगट सिंह ने भरोसा जताया कि हमारे ये 16 प्रतिनिधि किसान संसद में किसानों का पक्ष मजबूती से रखेंगे।
विज्ञापन

इन सात संगठनों से जुड़े किसान लेंगे भाग
बुधवार की किसान संसद में भाग लेने के लिए टीकरी बॉर्डर से भारतीय किसान यूनियन कादियां के गुरेंद्र सिंह खेरा, जसबीर सिंह व हरविंदर सिंह, कुल हिंद किसान सभा (अजय भवन) के सुरेंद्र सिंह व प्रभजन सिंह और पंजाब किसान यूनियन के कुलदीप सिंह, सुखबीर सिंह व जगदीप सिंह शामिल हैं। भारतीय किसान यूनियन मानसा के अंग्रेज सिंह, बीकर सिंह व सोना सिंह, भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर के मलूक सिंह हिरके व कृपाल सिंह, कीर्ति किसान यूनियन के सुरेंद्र पाल सिंह और भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के जसबीर सिंह व बलविंदर सिंह किसान संसद में चर्चा में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed