फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,CM interacted with the girl students and Dhapa Tai said well you are doing a good job

सीएम ने छात्राओं व धापा ताई से किया संवाद, बोले शाबाश- आप अच्छा काम कर रहे हैं

Thu, 12 Aug 2021 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,CM interacted with the girl students and Dhapa Tai said well you are doing a good job
कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल। संवाद - फोटो : Jhjhar
गांव खानपुर खुर्द में लाडो की बगिया के वर्चुअल शुभारंभ मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने छात्राओं और स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को शाबाशी दी। उन्होंने कहा कि आप लोग अच्छा काम कर रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी जागरूकता के संबंध में उनकी प्रशंसा भी की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय लडायन की छात्रा हेमा व अंतिमा, धापा ताई सुनीता देवी व स्वयं सहायता समूह की सदस्य एवं आदर्श महिला खंड संगठन की प्रधान राजेश देवी व ट्री मैन देवेंद्र सूरा से संवाद किया। वहीं बेरी के एसडीएम रविंद्र कुमार ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री व अन्य गणमान्य व्यक्तियों को तुलसी का पौधा व स्मृति चिह्न भेंट किया। झज्जर की एसडीएम शिखा ने समापन पर धन्यवाद व्यक्त किया।
विज्ञापन

बेटियों और पर्यावरण को समर्पित : वन मंत्री
वन एवं शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने तीज उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लाडो की बगिया एक नया विचार है। उन्होंने बगिया को बेटियों और पर्यावरण प्रेमियों को समर्पित करते हुए कहा कि सरकारी एवं निजी भूमि पर ऑक्सीवन विकसित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने किया पौधरोपण, जताया आभार
ऑक्सीवन उद्घाटन समारोह डीसी श्याम लाल पूनिया ने मुख्यमंत्री सहित अन्य विशिष्ट जनों का आभार व्यक्त किया। एपीसीपीएल के सीईओ असित दत्ता व ट्रीमैन देवेंद्र सूरा ने सामाजिक सरोकार के साथ हर पहलू पर सहयोगी बनने का विश्वास दिलाया। डीसी ने ऑक्सीवन में अपनी बेटी हिताश्री पूनिया व धर्मपत्नी डॉ. सीमा पूनिया के साथ पौधे भी रोपित किए।
प्रदीप जैलपुरिया व हास्य कवि मास्टर महेंद्र ने खूब गुदगुदाया
गांव में आयोजित समारोह में मिमिक्री कलाकार प्रदीप जैलपुरिया व हास्य कवि मास्टर महेंद्र ने जनसमूह को खूब गुदगुदाया। झज्जर जहांआरा बाग स्टेडियम की जिमनास्टिक खिलाड़ियों समूह नृत्य ने रंग जमाया तो वहीं गांव बहू के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं का हरियाणवी नृत्य भी अच्छा रहा। शिक्षक नरेश जांगड़ा ने लोक गीत सुनाया। आयोजन स्थल परिसर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई। आजादी के अमृत महोत्सव के मद्देनजर डीसी ने गांव खानपुर खुर्द क्षेत्र के शहीद कैप्टन नरेंद्र, शहीद दशरथ व शहीद रामकिशन के परिजनों को सम्मानित किया।

यह रहे मौजूद
इस मौके पर एडीसी जगनिवास, एपीसीपीएल के सीईओ असित दत्ता, सीईओ जिला परिषद त्रिलोकचंद्र, सीटीएम रेणुका नांदल, सीएमजीजीए तान्या, डीडीपीओ ललिता वर्मा, डीईओ ब्रह्म प्रकाश राणा, डीईईओ दिलजीत सिंह, डीआईओ अमित बंसल, डीआरओ बस्ती राम, पंचायती राज विभाग के एक्सईएन संजीव शर्मा, पीओ आईसीडीएस नीना खत्री, डीएसओ ललिता मलिक, बीडीपीओ रामकरण शर्मा, तहसीलदार नरेंद्र दलाल, नप झज्जर के ईओ अरुण नांदल सहित क्षेत्र के गांव बहू के वयोवृद्ध महताब सिंह, उदय सिंह खानपुर, छोटा देवी, उर्मिला सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed