{"_id":"6122b46a8ebc3e7a2b18bfe1","slug":"jhajjar-bahadurgarh-news-atul-won-bronze-medal-in-state-swimming-competition-bahadurgarh-news-rtk6216798147","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य तैराकी प्रतियोगिता में अतुल ने जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य तैराकी प्रतियोगिता में अतुल ने जीता कांस्य पदक
विज्ञापन
गुरुग्राम में चल रही 47वीं जूनियर और 55वीं सीनियर राज्य तैराकी प्रतियोगिता में शहर के अतुल धनखड़ ने कांस्य पदक हासिल किया है। इस किशोर तैराक ने कांस्य पदक 200 मीटर बैक स्ट्रॉक में बेहतर प्रदर्शन करके जीता।
अतुल धनखड़ ने साल 2020 में 400 मीटर आईएम में सिल्वर और 800 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी में कांस्य पदक हासिल किया था। साल 2019 में हुई तीसरी एआईएम स्पोर्ट्स क्लब प्रतियोगिता की तैराकी स्पर्धा में दो गोल्ड मेडल भी हासिल कर चुका है। साल 2019 में नेशनल स्वीमिंग चैंपियनशिप में भाग ले चुका है। 2018 और 2019 में हुई राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में भी अतुल ने 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रॉक में कांस्य पदक हासिल किया था। हरियाणा स्वीमिंग एसोसिएशन की तरफ से हुई 210 किलोमीटर स्वीमोथान में भी वह भागीदारी रह चुका है।
भारतीय तैराकी संघ के सह सचिव और हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री ने अतुल धनखड़ को जीत का सर्टिफिकेट दिया और मेडल पहनाकर अभिनंदन किया। खत्री ने कहा कि शक्ति नगर बहादुरगढ़ के निवासी सेंट थॉमस स्कूल में 8वीं कक्षा के छात्र अतुल धनखड़ में प्रतिभा है और इस प्रतिभा को कांस्य से स्वर्ण पदक में बदलने के लिए लगातार तकनीकी तौर पर मजबूत होने की जरूरत है। खत्री ने कहा कि हरियाणा में तैराकी की प्रतिभा काफी मजबूती से उभर रही हैं और एक दिन ओलंपिक में देश के नाम तैराकी का पदक भी हरियाणा के खाते से ही आएगा। मेडल जीतने पर एचएल सिटी के निदेशक राकेश जून ने भी अतुल को बधाई दी।