फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Action will be taken to park buses below Bahadurgarh City Metro Station

बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन के नीचे बसें खड़ी करने पर होगी कार्रवाई

Thu, 12 Aug 2021 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Action will be taken to park buses below Bahadurgarh City Metro Station
आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांति पूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से बहादुरगढ़ में दिल्ली और हरियाणा पुलिस की समन्वय बैठक हुई। बैठक में दोनों राज्यों की निकटवर्ती पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तालमेल की योजना बनाई।
विज्ञापन

बुधवार को झज्जर के एसपी राजेश दुग्गल की मुख्य मौजूदगी में एसपी कैंप कार्यालय बहादुरगढ़ में आयोजित की गई। मीटिंग में एडिशनल डीसीपी आउटर दिल्ली आनंद कुमार मिश्रा, एडिशनल डीसीपी द्वारका शंकर चौधरी आईपीएस, एडिशनल डीसीपी रोहिणी एसके सिंह, एसीपी नांगलोई महेंद्र कुमार, एसीपी रोहिणी बीके सिंह, डीएसपी बहादुरगढ़ पवन कुमार, डीएसपी झज्जर राहुल देव और हरियाणा दिल्ली सीमा के साथ लगते थानों दिल्ली के कंझावला व मुंडका, यातायात थाना बहादुरगढ़, अपराध जांच शाखा प्रभारी प्रथम व द्वितीय बहादुरगढ़ मुख्य रूप से मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्वक व खुशनुमा वातावरण में संपन्न कराने के लिए वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए सूचनाओं के आदान-प्रदान को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

होटल ढाबों की होगी तलाशी
एसपी दुग्गल ने बताया कि मीटिंग में नशीले पदार्थों के अवैध धंधे सहित नशा तस्करी रोकने, अवैध हथियारों और वांछित दोषियों को पकड़ने के साथ-साथ बॉर्डर के साथ लगते बहादुरगढ़, बादली व दिल्ली के एरिया में स्थित होटल, धर्मशाला, ढाबा, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन व टैक्सी स्टैंड आदि स्थानों पर विशेष सर्च अभियान चलाने के लिए चर्चा की गई। सभी थाना प्रबंधकों को अपने-अपने एरिया के किराएदार व घरेलू नौकरों की पुलिस वेरिफिकेशन करवाने, संदिग्ध व्यक्तियों के पर्चे अजनबी कटवाने, वांछित उद्घोषित अपराधियों, बेल जंपर, पैरोल जंपर व मोस्ट वांटेड अपराधियों की धरपकड़ के लिए आपस में सूचनाओं के आदान प्रदान करने को लेकर विचार विमर्श किया गया। झज्जर जिले से दिल्ली बॉर्डर के साथ लगते चिह्नित स्थानों पर नाकाबंदी करके वाहनों की चेकिंग के लिए चर्चा हुई। स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्वक संपन्न कराने व कानून व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के मद्देनजर हर तरह के ड्रोन, ग्लाइडर व पतंग उड़ाने पर कड़ाई से पाबंदी लगाना तय हुआ। दिल्ली के साथ लगते बॉर्डर के एरिया में संयुक्त रूप से किराएदारों की तस्दीक करने की योजना बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की सीमा पर 29 नाके लगाए गए
एसपी ने बताया कि दिल्ली के साथ लगते बॉर्डरों पर 10 विशेष नाके लगाए गए हैं। कच्चे पक्के रास्तों पर 19 नाके अलग से लगाए गए हैं। पुलिस को चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। यातायात पुलिस व शहर थाना पुलिस को मेट्रो स्टेशन बस अड्डा बहादुरगढ़ के नीचे सरकारी अथवा प्राइवेट बसों को खड़ा ना होने देने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लावारिस वस्तु को न छूने व उसके संबंध में तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करने की अपील की गई है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु के संबंध में डायल 112 अथवा संबंधित एरिया के थाना प्रबंधक या चौकी प्रभारी को सूचित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed