फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,670 applications for 1180 seats in Nehru College, verification of 163

नेहरू कॉलेज में 1180 सीटों के लिए आए 670 आवेदन, 163 का सत्यापन

Tue, 24 Aug 2021 01:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,670 applications for 1180 seats in Nehru College, verification of 163
स्नातक की विभिन्न कक्षाओं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में मात्र तीन दिन का समय बचा है। इसके बावजूद आवेदन प्रक्रिया की धीमी गति को देखते हुए कॉलेजों में निर्धारित सीटें पूरी तरह से भरती दिखाई नहीं दे रही है। राजकीय महाविद्यालय झज्जर में इन कक्षाओं की 1180 सीटों के लिए अब तक 670 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

इनमें से बीए की 480 सीटों के लिए 384, बीकॉम की 160 सीटों के लिए 50, बीएससी नॉन मेडिकल की 300 सीटों के लिए 127, बीएससी मेडिकल की 80 सीटों के लिए 34, बीबीए की 80 सीटों के लिए 23 व बीसीए की 80 सीटों के लिए 52 आवेदन किए गए हैं। वहीं, ऑनलाइन सत्यापन की प्रक्रिया के तहत अब तक नेहरू कॉलेज में विभिन्न कक्षाओं के 163 आवेदनों की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन

विद्यार्थी ने अपने फॉर्म में जिस कॉलेज की पहली प्राथमिकता भरी है, उसके फॉर्म की जांच उसी कॉलेज में होगी। यदि किसी विद्यार्थी के दस्तावेज में कोई कमी पाई गई तो उसके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मेसेज भेज दिया जाएगा। विद्यार्थी को निर्धारित समय सीमा के अंदर उस कमी को दूर करके अपना दस्तावेज दोबारा पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इसलिए विद्यार्थी अपना फॉर्म ध्यान से भरें। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त है। दस्तावेजों की ऑनलाइन जांच 28 अगस्त तक होगी। पहली मेरिट लिस्ट दो सितंबर को जारी की जाएगी। कॉलेजों में आवेदन करने वाले बच्चों को देखा जाए तो फिलहाल बीए के लिए ही सीटों के मुकाबले कम आवेदन कम आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय नेहरू महाविद्यालय में अब तक 670 आवेदन आए हैं। आवेदन प्रक्रिया में तीन दिन का समय शेष है। विद्यार्थियों से अपील है कि वे बीना समय गवांए जल्द से जल्द आवेदन करें।
- डॉ. अमित भरद्वाज, मीडिया प्रभारी, नेहरू कॉलेज, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed