फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,50 rupees will be taken from every house to get rain water

बारिश का पानी निकालने के लिए हर घर से लिया जाएगा 50 रुपये चंदा

Tue, 03 Aug 2021 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,50 rupees will be taken from every house to get rain water
पिछले कई दिनों से क्षेत्र में हो रही बारिश से गांव बहराना के रिहायशी इलाके में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। पानी निकासी को लेकर बहराना पाना मिलवान के ग्रामीणों ने बाबा शीतल दास मंदिर में पंचायत की। पंचायत की अध्यक्षता पूर्व सरपंच जापान सिंह ने की।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व सरपंच जापान ने बताया कि गांव में जलभराव की स्थिति को लेकर कई बार संबधित विभाग के अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन पानी की निकासी का कोई समाधान नहीं हो रहा है। अब समस्त ग्रामीणों ने पंचायत कर फैसला लिया है कि हर घर से 50 रुपये एकत्रित करके सड़क के साथ नाला खुदवाकर पानी को ड्रेन में डाला जाएगा। पानी निकासी को लेकर विभाग से मोटर ली जाएगी। पानी निकासी का समाधान ग्रामीण नाला खुदवाकर अपने स्तर पर करेंगे। पूर्व सरपंच जापान ने बताया कि गांव बहराना पाना मिलवान में पानी निकासी न होने से रिहायशी इलाके में पानी भर गया है। महिलाओं को पशुओं के लिए चारा लाने के लिए व पानी के बीच से गुजरना पड़ता है। पंचायत में बलवान, गोपी, पहलाद, नरसी, राजा, हैप्पी, ब्रह्मा, राजू, तारीफ, आनंद प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed