फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar: Another accused arrested in case of cyber fraud with a student after luring him to earn money sitting

Jhajjar:घर बैठे रुपये कमाने का दिया लालच, विद्यार्थी के साथ साइबर फ्रॉड करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Wed, 29 Jan 2025 02:59 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 29 Jan 2025 02:59 PM IST
विज्ञापन
Jhajjar: Another accused arrested in case of cyber fraud with a student after luring him to earn money sitting
आरोपी - फोटो : संवाद

साइबर थाना झज्जर की पुलिस टीम ने घर बैठे पैसे कमाने का लालच देकर टास्क पूरा करने के नाम पर एक विद्यार्थी के साथ साइबर फ्रॉड करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


थाना प्रबंधक साइबर झज्जर निरीक्षक अजय ने बताया कि बहादुरगढ़ क्षेत्र में एक कॉलेज में पढ़ने वाली एक लड़की ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि 10 जनवरी को उसके पास व्हाट्सएप के माध्यम से मैसेज आया कि आप घर बैठकर काम करके पैसे कमा सकती हो, जिस पर लड़की को टेलीग्राम के एक ग्रुप पर जोड़ दिया गया। इससे लड़की ने उनके कहे अनुसार अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन


इस तरह से लड़की के साथ करीब 3 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना साइबर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। इस मामले के एक और आरोपी को थाना साइबर झज्जर में तैनात मुख्य सिपाही विनोद कुमार द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बलजीत निवासी मिर्जापुर राजस्थान के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed