{"_id":"65e7051c1f6ecfaca702e645","slug":"jhajjar-a-young-man-entered-the-canal-to-take-bath-drowned-due-to-strong-current-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: नहर में नहाने उतरा युवक, तेज बहाव के चलते डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: नहर में नहाने उतरा युवक, तेज बहाव के चलते डूबा
Tue, 05 Mar 2024 05:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी, झज्जर (हरियाणा)

Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 05 Mar 2024 05:12 PM IST
सार
गोताखोरों व एचडीआरएफ की टीम युवक को तलाशने में जूटी है।
विज्ञापन
तलाश करते हुए।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के झज्जर के बेरी क्षेत्र के गांव मांगावास-दुबलधन से गुजर रही जवाहर लाल नेहरू कैनाल में अपने साथियों के साथ नहर नहाने गया युवक तेज बहाव होने के कारण डूब गया। युवक के डूबने की सूचना साथियों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस जवाहर लाल नेहरू कैनाल पहुंची और युवक को नहर में तलाशने शुरू कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव बधिया राजस्थान निवासी रामेश्वर पुत्र विजय सिंह टाइल लगाने का काम करता था और कुछ दिनों पहले गांव दुबलधन में टाइल लगाने का काम किया था। टाइल लगाने का काम पूरा होने के बाद वह अपने साथियों के साथ गांव दुबलधन-मांगावास से गुजर रही जवाहर लाल नेहरू कैनाल में नहाने लगा।
नहर में तेज बहाव होने के कारण वह डूब गया। युवक को तलाशने के लिए पुलिस ने मंगलवार को एचडीआरएफ टीम को बुलाया। टीम ने नहर में युवक को तलाशने के लिए अभियान चलााया, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नही लगा सका। उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू कैनाल में अपने साथियों के साथ नहाने गए युवक के डूब जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचे। मंगलवार को युवक को तलाशने के लिए एचडीआरएफ को बुलाया गया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लगा। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण युवक नहर डूबा है। -अमित कुमार, थाना प्रभारी, बेरी।