{"_id":"662948c8f5d06b96f6094b95","slug":"jhajjar-8-year-old-student-died-due-to-hanging-under-suspicious-circumstances-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: आठ वर्षीय छात्र की फंदा लगने से मौत, 6 फीट ऊपर कुंडी, चारपाई पर कुर्सी रख चुन्नी का फंदा बना लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: आठ वर्षीय छात्र की फंदा लगने से मौत, 6 फीट ऊपर कुंडी, चारपाई पर कुर्सी रख चुन्नी का फंदा बना लगाया
Wed, 24 Apr 2024 11:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 24 Apr 2024 11:30 PM IST
सार
बेरी के डीघल गांव में घटना हुई है। दीपांशु दूसरी कक्षा का छात्र था दोपहर को घर में अकेला था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
हरियाणा के झज्जर के बेरी के क्षेत्र के गांव डीघल में संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय छात्र की माैत हो गई। आंगन में लगी कुंडी में चुन्नी का फंदा लगा था। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है और परिजनों ने भी कोई आरोप नहीं लगाए हैं। मृतक छात्र की पहचान 8 वर्षीय दीपांशु पुत्र राजेंद्र के रूप में हुई। बच्चे की मां के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई कर पुलिस ने पोस्टमार्टम कर बाद शव परिजनों कों सौंप दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, डीघल गांव निवासी दीपांशु दूसरी कक्षा का छात्र था। बुधवार दोपहर दीपांशु घर के आंगन में लगी कुंडी में चुन्नी के फंदे से लिपटा उसका शव मिला। जिस वक्त घटना हुई, उस समय घर पर कोई नहीं था। बच्चे की मां घर से बाहर किसी काम से गई थी जबकि पिता गाड़ी चलाने का काम करते हैं और वह भी काम पर गए थे।
विज्ञापन
दीपांशु की बड़ी बहन पड़ोस में किसी के घर पर गई हुई थी। पुलिस ने शव को उतारकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों कों सौंप दिया हैं।
विज्ञापन
6 फीट ऊपर कुंडी, चारपाई पर कुर्सी रख लटका मिला शव
पुलिस के अनुसार जिस कुंडी पर फंदा लगाया गया है, उसकी ऊंचाई लगभग 6 फीट है। चारपाई के ऊपर कुर्सी रखकर कुंडी के चुन्नी का फंदा बनाकर गले में लगाया हुआ था। दीपांशु पड़ोस के सीसीटीवी में भी नजर आया है। वह कुछ देर पहले ही गली में चुन्नी के साथ खेलता नजर आया था।
गांव डीघल में बच्चे के फंदा लगाने की सूचना मिली थी। मामले में 174 की कार्रवाई की गई है। झज्जर की नागरिक अस्पताल में छात्र का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। -सज्जन कुमार, डीघल चौकी प्रभारी, बेरी