फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajhar sapla road, Dipartment mistak jhajhar jhajjhar/bahadurgrah

6 माह पहले उखाड़ी सड़क बरसात में बनी मुसीबत

Fri, 24 Jun 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 24 Jun 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
jhajhar sapla road, Dipartment mistak jhajhar jhajjhar/bahadurgrah
daimage road - फोटो : Bureau

विभागीय लापरवाही की सजा आमजन और वाहन चालकों को भुगतनी पड़ रही है। ये समस्या है शहर से

विज्ञापन

सांपला की तरफ जाने वाले मार्ग की। जहां 6 माह पहले सीवरेज पाइप लाइन दबाने के लिए उखाड़ी गई सड़क आज तक नहीं बन पाई है। स्थिति यह है कि सड़क न बनी होने के कारण पानी निचाई वाले क्षेत्र में जमा हो गया है। जिसके चलते लोगों का निकलना दूभर हो गया है। वाहन चालकों को जहां अपने वाहन पानी में फंसने का डर सताने लगता है। वहीं, पैदल राहगीर घरों की दीवारें पकड़ कर निकल रहे हैं। कई दफा हादसे होने के चलते स्थानीय निवासी विभागीय अधिकारियों को मिल चुके हैं और जाम भी लगा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। जिसके चलते लोगों में रोष बना हुआ है।

6 माह पूर्व उखाड़ी गई थी सड़क
झज्जर से सांपला की ओर जाने वाली सड़क को करीब 6 माह पहले विभाग द्वारा सीवरेज की पाइप लाइन डालने के लिए उखाड़ा गया था, जोकि अब तक उसी हालात में है। विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बारिश का मौसम शुरू होते ही सड़क ने तालाब का रूप धारण किया हुआ है। जिसके कारण आसपास के क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बात यहीं तक सीमित नहीं है बारिश के मौसम से पहले भी ये सड़क परेशानी बनी हुई थी। बारिश से पहले सड़क पर उठने वाले धूल भरे गुबारों ने लोगों को परेशान किया हुआ था और अब धूल खत्म हुई तो बरसाती पानी के कारण आसपास के लोगों को समस्या हो रही है।
विज्ञापन


बाइक सवार गिरकर हो चुके हैं घायल
स्थानीय निवासी नरेंद्र और दीपक ने बताया कि टूटी हुई सड़क होने के चलते कई दफा हादसे हो चुके हैं। कई बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके हैं, जबकि वीरवार की बात करें तो पानी जमा होने के चलते कई वाहन फंस गए और कई बाइक सवार गिर कर चोटिल भी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर भरा बरसाती पानी  
स्वास्थ्य विभाग द्वारा पानी की वजह से फैलने वाली बीमारियों के बारे में लगातार सचेत किया जा रहा है कि अपने घरों के आसपास पानी खड़ा ना होने दें। अब इस खड़े पानी को बाहर करने या टूटी सड़क का निर्माण करने की जहमत कौन उठाए। इस प्रकार के बीमारियों से बचने के लिए एक विभाग द्वारा घरों के पास पानी खड़ा न होने देने की नसीहत दी जा रही है और एक और दूसरे विभाग की लापरवाही के कारण बीमारियों को न्योता दिया जा रहा है। प्रशासन की इस लचर व्यवस्था का खामियाजा आमजन को सहन करना पड़ रहा है। सड़क पर खड़ा यह बरसाती पानी के कारण डेंगू जैसी बीमारी को भी जन्म दे सकता है, लेकिन इस बात से बेखबर विभागीय अधिकारी अपने कार्यालय के दरवाजों तक ही सिमट कर रह गए हैं।



मामला उनके संज्ञान में अब आया है। दिल्ली रोड वाली सड़क का निर्माण करवा दिया गया है। इस सड़क का निर्माण क्यूं नहीं हो पाया है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। जल्द ही मामले का पता कर सड़क का निर्माण करवा दिया जाएगा।
-सुरेन्द्र दलाल, एक्सईन पीडब्ल्यूडी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed