फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jewelery worth lakhs stolen by breaking the locks of the house - cash theft

Jhajjar-Bahadurgarh News: मकान के ताले तोड़कर लाखों के जेवर- नकदी चोरी

Fri, 01 Dec 2023 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 01 Dec 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth lakhs stolen by breaking the locks of the house - cash theft
बहादुरगढ़।छोटूराम पार्क स्थित एक मकान से चोरों ने लाखों रुपये के आभूषणों के अलावा दो लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। परिवार के सदस्य घर से बाहर गए हुए थे। थाना शहर पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता छोटूराम पार्क निवासी सरोज बाला ने बताया कि 29 नवंबर को वह अपने किरायेदार विजय की मौसी की पुत्री के विवाह में घर में मौजूद सभी किरायेदारों के साथ शादी समारोह में गणपति धाम में गई थी। जाने से पहले मैंने अपने घर को अच्छी तरह से लॉक किया था। रात करीब 11 बजकर 45 मिनट पर वापस घर पहुंची तो देखा कि घर के मेन गेट पर लगाया गया ताला गायब है। इस पर उसे घर में चोरी का आभास हुआ। घर के अंदर पहुंची और देखा तो सभी ताले गायब थे। यह देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने सामान को चैक किया तो अलमारी का दरवाजा टूटा हुआ था और उसमें रखी चेन, सोने की झूमकी, सोने के कड़े, एक नेकलेस सेट के अलावा करीब 2 लाख रुपये गायब थे। सरोज बाला के अनुसार उसके किरायेदार विजय के कमरे व घर से सभी चांदी की पायल व करीब 20 हजार के नए नोट उसकी अलमारी से गायब थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed