फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jaundhin's daughter Kashish won gold medal in martial arts competition

जौंधीं की बेटी कशिश ने मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

Thu, 06 Jan 2022 06:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 06:48 PM IST
विज्ञापन
Jaundhin's daughter Kashish won gold medal in martial arts competition
झज्जर। गांव जौंधी की बेटी ने गोवा में आयोजित मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर गांव, जिला, प्रदेश का नाम रोशन किया है। जिस पर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। सामाजिक कार्यकर्ता रामानंद दलाल ने बताया कि 22 वीं राष्ट्रीय स्क्वाय मार्शल आर्ट चैंपियनशिप जो कि गोवा में मनोहर पार्रिकर इनडोर स्टेडियम में आयोजित हुई थी। इस दौरान विजेता खिलाड़ी कशिश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया। उन्होंने बताया कि जौंधी गांव की कशिश पुत्री सुनील कुमार ने हरियाणा की तरफ से स्क्वाय टीम की तरफ से खेलते हुए 44 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लेते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त करके अपने गांव व राज्य का नाम रोशन किया है। इस दौरान कोच राजकुमार, धर्मेंद्र, सुनील कुमार, राजेश, अशोक कुमार, प्रवीण पहलवान, सुखवंत, दीपक, रविंद्र, सुंदर, मनोज कुमार, वरुण दलाल, अरुण कुमार, शौर्य, लक्ष्य आदि ने खिलाड़ी कशिश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed