{"_id":"655e588508d06208e20c6a56","slug":"iti-bahadurgarh-hoisted-the-flag-in-the-youth-festival-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-3772-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
बहादुरगढ़। शहर की देव नगर कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत किन कारणों के चलते हुई यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। चिकित्सक द्वारा इस संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया गया।
मृतक महिला की पहचान 28 वर्षीय ममता निवासी मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। ममता अपने परिवार सहित देव नगर कॉलोनी में किराये के मकान पर रहती थी और किसी कंपनी में काम करती थी। बताया जा रहा है कि ममता मंगलवार को ड्यूटी करके घर आई थी। इसके बाद वह खाना खाकर सो गई। देर रात ममता बैड से नीचे गिरी हुई थी। उसके पति ने उसे संभाला और उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर आया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। ममता की मौत किन कारणों के चलते हुई, इसका पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल पाएगा। ममता दो बच्चों की मां थी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- --
मकान का ताला तोड़कर नकदी व आभूषण चोरी
बहादुरगढ़। छोटूराम नगर में अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर नकदी व आभूषणों पर हाथ साफ कर गए। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे। वह जब वापस लौटे तो वारदात पता चला और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने लाइन पार थाना पुलिस में शिकायत देकर चोरी हुए सामान की बरामदगी व चोरों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ता विकास मिश्र ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। 17 नवंबर को वह अपने मकान पर ताला लगाकर परिवार सहित (रिश्तेदारी) स्वरूप नगर दिल्ली गया हुआ था। अगली सुबह जब वह घर पहुंचा तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर रखा सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। यह देखकर उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। सामान चैक किया तो घर में रखी अलमारी से एक सोने का मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठी, दो झुमके, 7 पायल चांदी, 7 चुटकी व 30 हजार रुपये गायब मिले। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- --
नालियों से लोहे के जाल चोरी
बहादुरगढ़। क्षेत्र के गांव बालौर में नालियों पर लगे लोहे के जाल चोरी हो गए। गांव के सरंपच ने थाना सदर पुलिस में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायकर्ता सरपंच राजेश ने बताया कि गांव में
नालियों पर लगे लोहे के जाल चोरी हो गए। उन्होंने अपने स्तर पर छानबीन की तो पता चला कि अब तक गांव से 9 लोहे के जाल चोरी हुए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद