फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   It rained intermittently throughout the day, providing relief from the heat

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिन भर रुक-रुककर होती रही बरसात, गर्मी से मिली राहत

Fri, 09 Aug 2024 06:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 09 Aug 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
It rained intermittently throughout the day, providing relief from the heat
झज्जर। झज्जर व आसपास के क्षेत्र में अल सुबह तीन बजे से साढ़े सात बजे तक बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। इसके बाद दोपहर तक बादलवाही जारी रही। दोपहर को एक बार फिर तीन बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई, लेकिन केवल दस मिनट तक ही बूंदाबांदी का दौर जारी रही। इसके बाद शाम को साढ़े पांच बजे बारिश शुरू हुई, जो आधे घंटे तक जारी रही। इससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है।
विज्ञापन

वीरवार को झज्जर में 8, बहादुरगढ़ में 74, बादली में 20, बेरी में 8 एमएम बारिश दर्ज की गई। वीरवार को अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं वीरवार सुबह हुई बारिश के चलते शहर के मुख्य मार्गों पर पानी भर गया। शहर के आंबेडकर चौक से लेकर बाजार में सुभाष चौक तक पानी भर गया। इसके चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजार में पानी भरा होने के कारण दुकानदारों को भी अपनी दुकान खोलने में परेशानी हुई। वाहन चालक भी पानी से गुजरकर गंतव्य तक पहुंचे। सुबह स्कूल जाने के समय ही बारिश हुई, जिसके चलते बच्चों को बारिश में स्कूल तक जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed