फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   It is necessary to wear a helmet while driving a two-wheeler.

Jhajjar-Bahadurgarh News: दुपहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट लगाना जरूरी

Wed, 16 Oct 2024 05:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 16 Oct 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
It is necessary to wear a helmet while driving a two-wheeler.
-फोटा 60 : विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देते एसआई सत्यप्रकाश।
बहादुरगढ़। शहर की काठ मंडी में स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि इंस्पेक्टर सतीश कुमार, सब इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश, सड़क सुरक्षा सचिव सुधीर भारद्वाज, खंड शिक्षा अधिकारी मुन्नी देवी, विद्यालय से डॉ. पुष्पा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश ने सड़क सुरक्षा के सभी नियमों को विद्यार्थियों को समझाया। घर से दुपहिया वाहन लेकर चलने से पहले हेलमेट लगाना बेहद जरूरी है। अपने अनमोल जीवन की रक्षा करनी चाहिए। इंस्पेक्टर सतीश ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर जागरूक किया और बताया कि जल्द ही सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी मुन्नी देवी ने भी विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया। विद्यालय मुखिया डॉ. पुष्पा ने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए बताया कि सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करना नैतिक जिम्मेदारी है। सभी को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना चाहिए, ताकि सड़क पर कोई हादसा न हो और व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने सभी बच्चों को आगामी होने वाली सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed