फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Irrigation department officials are ignoring the association's warning.

Jhajjar-Bahadurgarh News: एसोसिएशन की चेतावनी को दरकिनार कर रहे सिंचाई विभाग के अधिकारी

Thu, 04 Dec 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 04 Dec 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Irrigation department officials are ignoring the association's warning.
03jjrp12- झज्जर। मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए कनिष्ठ अ​भियंता। स्रोत- आयोजक
झज्जर। शहर के सिंचाई विभाग के प्रांगण में मांगों को लेकर कनिष्ठ अभियंताओं का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन की तरफ से अंतिम चेतावनी देने के बाद भी सिंचाई विभाग के मुख्य अधिकारियों का मामला न सुलझाने का रवैया दिखाई दिया। इस पर जनसेवाओं को चेतावनी देने की बात कही गई है।
विज्ञापन

पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग के ब्रांच सेक्रेटरी सुमित गहलावत जेई, विकास एवं पंचायती राज विभाग के ब्रांच सेक्रेटरी राजबीर धनखड़ जेई, भवन एवं मार्ग निर्माण विभाग के ब्रांच सेक्रेटरी ओमबीर जेई और हरियाणा राज्य कृषि एवं मार्केंटिंग बोर्ड के ब्रांच सेक्रेटरी विनय कुमार जेई ने सुनिश्चित किया कि वह अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में हैं।
विज्ञापन

एसोसिएशन की तरफ से पहले ही सिंचाई विभाग झज्जर के अधिकारियों को अंतिम चेतावनी दे दी गई थी, लेकिन बुधवार को एसोसिएशन ने पूर्ण मोर्चा संभालते हुए अधिकारियों को चेताया है कि अब झज्जर के बिजली, सीवरेज, घरेलू पानी सप्लाई आदि सभी जनहित कार्य बाधित होंगे। जनता को होने वाली परेशान के जिम्मेदार सिंचाई विभाग के अधिकारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों की तरफ से की गई मनमानी व वादाखिलाफी का जवाब डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा डंके की चोट पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed