{"_id":"65075fe96dbade2a6b071894","slug":"investigation-of-2068-vehicles-under-night-domination-challan-of-79-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-3609-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नाइट डोमिनेशन के तहत 2068 वाहनों की जांच, 79 के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नाइट डोमिनेशन के तहत 2068 वाहनों की जांच, 79 के चालान
Mon, 18 Sep 2023 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
नाइट डोमिनेशन के तहत वाहनों की जांच करती पुलिस की टीम। स्रोत : पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम तथा अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की विभिन्न टीमों की ओर से शनिवार रात नाइट डोमिनेशन के तहत जिले के अलग-अलग स्थानों पर 2068 वाहनों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 79 वाहनों के चालान किए गए व दो वाहनों को जब्त किया गया।
विशेष अभियान के तहत आपराधिक मामले में एक उद्घोषित आरोपी सहित अन्य मामलों के वांछित आरोपियों को काबू किया गया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित क्षेत्र के थाना में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई।
जिले में विभिन्न स्थानों को चिह्नित कर करीब 58 से अधिक स्थानों पर विशेष नाकाबंदी की गई तथा पैदल गश्त सहित अनेक विशेष गश्त पार्टियों को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया। जिले की सभी ईआरवी, पीसीआर व राइडर्स सहित विभिन्न गश्त पार्टियों को भी विशेष नाइट डोमिनेशन अभियान के तहत उनके लिए निर्धारित एरिया में तैनात किया गया। पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा गश्त के दौरान व नाकों पर संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की जांच की गई।
विज्ञापन
मध्यरात्रि के बाद एसपी ने थाना सदर झज्जर का औचक निरीक्षण भी किया। विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिस पार्टियों व थाना सदर झज्जर का औचक निरीक्षण करते हुए उन्होंने सभी पुलिस जवानों को अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा से करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि झज्जर पुलिस, अपराधों पर अंकुश लगाने तथा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए समय- समय पर इस प्रकार के अभियान चलाती रहेगी।