फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   International Social Justice Day celebrated

Jhajjar-Bahadurgarh News: अंतरराष्ट्रीय सामाजिक न्याय दिवस मनाया

Wed, 21 Feb 2024 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 21 Feb 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
International Social Justice Day celebrated
झज्जर। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माछरौली में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार बंसल के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय सामाजिक न्याय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल लीगल लिटरेसी क्लब के जिला संयोजक डॉ. सुदर्शन पूनिया ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सामाजिक समरस्ता के वास्तविक ध्वजवाहक बताया।
विज्ञापन

तहसील कल्याण अधिकारी राकेश कुमार ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीम जैसे मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, बीआर आंबेडकर आवास नवीकरण योजना, मुख्यमंत्री सामाजिक समरसता अंतर जातीय विवाह शगुन योजना तथा मेधावी छात्र संशोधित योजना आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला। अरविंद कुमार बंसल ने कहा कि सामाजिक न्याय का अर्थ अवसरों की समानता है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि समाज के वंचित तबको को समान अवसर दिए जाएं। उन्होंने संविधान में दिए गए मौलिक अधिकार और कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि संविधान का आर्टिकल 14 और 39 भी सामाजिक समानता की बात करता है। संविधान में दिए गए अधिकार धरातल पर लागू हों, इसके लिए हम सभी अपनी भूमिका का निर्वहन करें क्योंकि सरकार द्वारा चलाई गई स्कीम की कई बार जानकारी ना होने पर पात्र उनका लाभ नहीं उठा पाता। जिला कल्याण अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने भी सामाजिक कल्याण से संबंधित सभी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। जिला बाल संरक्षण अधिकारी कार्यालय से सुनीता देवी ने भी गुड टच और बैड टच, टोल फ्री नंबर 1098 और दुर्गा शक्ति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यालय की छात्रा लक्ष्मी और पायल ने अपना व्याख्यान दिया। विद्यालय प्राचार्य राजकुमार मल्हान ने बच्चों से आह्वान किया कि कार्यक्रम की सार्थकता तब होगी, जब हम सामाजिक न्याय और समानता को स्थापित करने में सब अपना योगदान देंगे। मंच संचालन का दायित्व अंग्रेजी प्राध्यापिका नीलम कुमारी ने किया। इस अवसर कर डलसा कार्यालय से कर्मजीत, एसएमसी प्रधान वीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed