फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   International Gita Festival 2025, Share 'My Favourite Shloka' and Get Rewarded

Jhajjar-Bahadurgarh News: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025, ‘मेरा पसंदीदा श्लोक’ साझा करें, इनाम पाएं

Mon, 24 Nov 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 24 Nov 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
International Gita Festival 2025, Share 'My Favourite Shloka' and Get Rewarded
झज्जर। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 के अंतर्गत गीता ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना, लोक संपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा ‘मेरा पसंदीदा श्लोक’ ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता आम नागरिकों, युवाओं और विद्यार्थियों को गीता के शाश्वत संदेश से जोड़ने का एक श्रेष्ठ अवसर प्रदान करती है। डीआईपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि प्रतिभागियों को गीता के किसी भी श्लोक से जुड़ा अपना प्रेरणादायक अनुभव 40 सेकंड के वीडियो के रूप में साझा करना होगा। वीडियो में यह स्पष्ट रूप से बताना आवश्यक है कि चुना हुआ श्लोक उनके जीवन को कैसे दिशा देता है और उससे मिलने वाला मुख्य संदेश क्या है। तैयार वीडियो shlokagita@gmail.com पर भेजा जा सकता है। विभाग द्वारा चयनित सर्वश्रेष्ठ वीडियो ‘My Favourite Shloka in Gita’ श्रृंखला के रूप में विभागीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रकाशित किए जाएंगे तथा विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। प्रतिभागियों को वीडियो के साथ नाम, फोन नंबर और स्थान जैसी अनिवार्य जानकारी भी भेजनी होगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 5 दिसंबर शाम 5 बजे तक प्राप्त प्रविष्टियों को ही प्रतियोगिता के लिए मान्य माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed